• Sun. Jun 8th, 2025

Boxing : हरियाणा राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, 500 युवा मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम

Boxing

  • ब्वाॅयज में ओवरऑल ट्राफी रोहतक को तो गर्ल्स में भिवानी के नाम रही
  • मेजर सत्यपाल बोले, यह प्रतियोगिता केवल पदक जीतने का मंच नहीं
  • यह ऐसा अवसर जहां अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की भावना विकसित होती है
  • हार और जीत तो खेल का हिस्सा हैं, लेकिन जो आप सीखते हैं, वह जीवनभर आपके साथ रहता

Boxing : रोहतक। हरियाणा बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित चौथी जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स हरियाणा राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन शनिवार को राजीव गांधी साई एनबीए बॉक्सिंग अकादमी में हुआ। जिसमें ओवरऑल ट्राफी ब्वाॅयज में रोहतक के नाम तो गर्ल्स में ओवरऑल ट्राफी भिवानी के नाम रही है। हरियाणा बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल पदक जीतने का मंच नहीं है, यह एक ऐसा अवसर है जहां अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की भावना विकसित होती है। हार और जीत तो खेल का हिस्सा हैं, लेकिन जो आप सीखते हैं, वह जीवनभर आपके साथ रहता है। मैं कोच और अभिभावकों का भी विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं, जो इन खिलाड़ियों के पीछे निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन की ताकत बनकर खड़े हैं। आपका योगदान अमूल्य है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस चौथी जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा न केवल कृषि में अग्रणी है, बल्कि खेलों में भी देश का नेतृत्व कर रहा है। मुझे आज यहां आकर अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है, जब मैं रिंग में हमारे मुक्केबाजों को अपनी प्रतिभा और जोश के साथ मुकाबला करते देख रहा हूं। इन बच्चों की आंखों में जो सपना है, वह न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता का है, बल्कि भारत का नाम रोशन करने का भी है। प्रतियोगिता में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी संदीप मौर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई थी और अंतिम दिन तक खिलाड़ियों में गजब का उत्साह व खेल भावना देखने को मिली। रिंग में हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे थे।

—यह रहे परिणाम—

ब्वायज के परिणाम
————
46 किलो भार वर्ग——–
नाम जिला मेडल
उदय सिंह चंडीगढ़ गोल्ड
नितिन झज्जर सिल्वर
समीर करनाल ब्राॅन्ज
आर्नव रोहतक ब्राॅन्ज
————-
48 किलो भारवर्ग
फलक सोनीपत गोल्ड
विराज गुरूग्राम सिल्वर
धीरज कुमार रोहतक ब्रॉन्ज
नवीन कुमार साईएच ब्राॅन्ज
————–
50 किलो भारवर्ग
तेजस सोनीपत गोल्ड
अंशु पानीपत सिल्वर
अभिनव साईएच ब्राॅन्ज
वंश गुरूग्राम ब्राॅन्ज
————-
52 किलो भारवर्ग
आदित्य साईबी गोल्ड
हर्षित हिसार सिल्वर
मंयक करनाल ब्राॅन्ज
वंश पानीपत ब्राॅन्ज
—————
54 किलो भारवर्ग
आशीष रोहतक गोल्ड
आशु सोनीपत सिल्वर
समीर कैथल ब्राॅन्ज
कुलजीत भिवानी ब्राॅन्ज
—————-
57 किलो भारवर्ग
रितेश फतेहाबाद गोल्ड
सुधांशु पानीपत सिल्वर
इंशात हिसार ब्राॅन्ज
नैतिक रोहतक ब्राॅन्ज
—————-
60 किलो भारवर्ग
गौरव रोहतक गोल्ड
सावन भिवानी सिल्वर
शिवम करनाल ब्राॅन्ज
मोहित महेंद्रगढ़ ब्राॅन्ज
—————-
63 किलाे भारवर्ग
आर्यन साईबी गोल्ड
विशाल झज्जर सिल्वर
अंकित हिसार ब्राॅन्ज
शिव सागर कैथल ब्राॅन्ज
—————–
66 किलो भारवर्ग
नैतिक गुरूग्राम गोल्ड
कुनाल सोनीपत सिल्वर
निखिल कुरूक्षेत्र ब्राॅन्ज
नितिन हिसार ब्राॅन्ज
—————–
70 किलो भार वर्ग
नमन रोहतक गोल्ड
ओमप्रकाश रेवाड़ी सिल्वर
सुमित चंडीगढ़ ब्राॅन्ज
रितेश कुरूक्षेत्र ब्राॅन्ज
—————–
75 किलो भारवर्ग
कुनाल गुरूग्राम गोल्ड
कार्तिक सोनीपत सिल्वर
आर्यन पानीपत ब्राॅन्ज
आर्यन सिहाग हिसार ब्राॅन्ज
——————–
80 से ज्यादा किलो भारवर्ग
चिरागदीप कैथल गोल्ड
आशुष सोनीपत सिल्वर
शिवम भिवानी ब्राॅन्ज
अमन साईबी ब्राॅन्ज
——————-
लड़कियों के परिणाम
46 किलो भारवर्ग
राखी भिवानी गोल्ड
भूमि रोहतक सिल्वर
निश्चल पंचकूला ब्राॅन्ज
गुंजन हिसार ब्राॅन्ज
—————-
48 किलो भारवर्ग
जिया हिसार गोल्ड
जिया पानीपत सिल्वर
नैंसी कैथल ब्राॅन्ज
चक्षु जींद ब्राॅन्ज
—————
50 किलो भारवर्ग
काफी भिवानी गोल्ड
महक कुरूक्षेत्र सिल्वर
अन्नु हिसार ब्राॅन्ज
मानवी कैथल ब्राॅन्ज
—————
52 किलो भारवर्ग
सिमरन जींद गोल्ड
कुदरत भिवानी सिल्वर
खुशिका हिसार ब्राॅन्ज
स्नेहा कुरूक्षेत्र ब्राॅन्ज
—————
54 किलो भारवर्ग
जन्नत कैथल गोल्ड
दीक्षा चंडीगढ़ सिल्वर
चेष्टा भिवानी ब्राॅन्ज
स्नेहा पंचकूला ब्राॅन्ज
—————-
57 किलो भारवर्ग
साक्षी हिसार गोल्ड
यशिका सोनीपत सिल्वर
परी फरीदाबाद ब्राॅन्ज
——————-
60 किलो भारवर्ग
चाहत फरीदाबाद गोल्ड
समायरा सिरसा सिल्वर
तरूणा साईएच ब्राॅन्ज
तन्वी मेवात ब्राॅन्ज
—————–
63 किलो भारवर्ग
दीया साईबी गोल्ड
हिमांशी भिवानी सिल्वर
अकाशी झज्जर ब्राॅन्ज
तन्नु कैथल ब्राॅन्ज
—————–
66 किलो भारवर्ग
प्रिया साईबी गोल्ड
यशिका रोहतक सिल्वर
माही साईएच ब्राॅन्ज
खनक पानीपत ब्राॅन्ज
—————–
70 किलो भारवर्ग
हिमांशी गुरूग्राम गोल्ड
प्रिया कैथल सिल्वर
शामभवी रोहतक ब्राॅन्ज
वशिंका पानीपत ब्राॅन्ज
—————–
75 किलो भारवर्ग
ज्योति रेवाड़ी गोल्ड
संध्या रोहतक सिल्वर
विदुशी गुरूग्राम ब्राॅन्ज
रितुजा झज्जर ब्राॅन्ज
—————–
80 किलो भारवर्ग
कनक झज्जर गोल्ड
यशिका अंबाला सिल्वर
प्राची भिवानी ब्राॅन्ज
जैसमीन सिरसा ब्राॅन्ज
——————-
80 से ज्यादा किलो भारवर्ग
अंशिका चंडीगढ़ गोल्ड
भूमिका गुरूग्राम सिल्वर
अनुष्का साेनीपत ब्राॅन्ज
कृतिका भिवानी        ब्राॅन्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *