• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Blast :  पंजाब : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 30 घायल

Byadmin

May 31, 2025

Blast

  • -पटाखों की पैकिंग करते समय हुआ भीषण हादसा
  • -कमरे की छत गिरी, काम कर रहे 40-50 कर्मचारी दबे

Blast :  डबवाली/मुक्तसर। हरियाणा में डबवाली के साथ लगते पंजाब के जिले श्री मुक्तसर साहिब के गांव सिंघेवाला में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके से फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा और कमरा मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 मजदूर घायल हो गए। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों को बादल गांव के सरकारी अस्पताल व एम्स बठिंडा में भर्ती करवाया गया है।

मलबे में दबे मजदूर

बताया जा रहा है कि हादसे के समय यहां 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके के कारण मजदूर मलबे में दब गए। जिले के डीसी अभिजीत कपलीश ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री को प्रशासन की तरफ से चलाने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। प्रशासन की अभी पहली जिम्मेदारी जख्मियों का बेहतर इलाज करवाना है। फैक्ट्री की इन्क्वायरी करने के बाद आरोपियों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

खेत में बनी है फैक्ट्री

पटाखे बनाने की यह फैक्ट्री खेतों में बनी थी। घटना सिंघेवाला गांव में रात 1.30 बजे हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री 2 मंजिला थी। पहली मंजिल पर कुछ कमरे बने हुए थे। फैक्ट्री में ही सभी वर्करों के रहने की व्यवस्था की गई थी। मौके से बारूद और केमिकल मिला है।

https://vartahr.com/blast-punjab-bla…illed-30-injured/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *