BJP
- टिकट कटने से नाराज हैं सूरजमल किलोई
- कल कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
- खरकड़ा ने 271 सदस्यीय कमेटी बनाई
- गांव-गांव जाकर लोगों से बातचीत करेगी
- इसके बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने पर निर्णय लेंगे
BJP : रोहतक। कलानौर से भाजपा की टिकट कटने से नाराज चल रहे भाजपा एससी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सूरजमल किलोई ने सोमवार को साथियों के साथ पार्टी को अलविदा कह दिया। अब वह 11 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। टिकट नहीं मिलने से उपाध्यक्ष और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में काम करने वालों की जरूरत नहीं है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री व अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।
शमशेर खरकड़ा भी नाराज
महम से टिकट कटने से निराश भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने भी सोमवार पार्टी को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने 271 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो गांव-गांव जाकर लोगों से बातचीत करेगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़े या नहीं। भाजपा ने यहां कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा को टिकट दी है।
https://vartahr.com/bjp-sc-cell-stat…-gives-ultimatum/