• Wed. Feb 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Bike Rider Death

  • -हादसे के बाद वर्ना चालक मौके से फरार
  • -टक्कर इतनी जोरदार थी कि सलिंदर की मौके पर ही मौत हो गई
  • -परिजन बोले, कार चालक की तलाश कर उसे गिरफ्तार करें

Kaithal कैथल-जींद मार्ग पर गांव देबवन में शनिवार सुबह एक वर्ना कार ने एक बाइक चालक को चपेट में ले लिया। हादसे में रोहेड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वर्ना चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तितरम थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। चाचा रामपाल ने बताया कि रोहेड़ा निवासी 25 वर्षीय सलिंदर रोजाना की तरह बाइक पर कैथल में काम पर आ रहा था। जब वह देबवन गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सलिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मांग है कि सलिंदर की बाइक को टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिवार में अकेला कमाने वाला था सलिंदर

सलिंदर परिवार का इकलौता बेटा है। उसके माता-पिता भी काफी बुजुर्ग हैं और वे कमाने में असमर्थ हैं। इसलिए सलिंदर परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके पास डेढ़ साल का एक मासूम बेटा है। इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। परिजनों ने कार चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही का आरोप लगाया है। अब सलिंदर की मौत के बाद डेढ़ साल के बच्चे से पिता का साया उठ गया है।
जैसा की मृतक सलिंदर के चाचा अमन ने बताया।

कार चालक पर केस दर्ज

जींद मार्ग पर गांव देबवन में एक सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद घटना स्थाल पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। अब मामले में मृतक के चाचा की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, तितरम थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *