- अनिल विज ने सरकार व पार्टी से नाराजगी की बातों को किया खारिज, बोले सबकुछ सामान्य चल रहा है और चलेगा
- कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अंबाला कैंट में बड़े नेताओं के आशीर्वाद से सामान्तर भाजपा चलाने पर जताई थी नाराजगी
Anil vij। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज अपनी बेपाक टिप्पणियों व खास अंदाज में अपनी कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं। नायब सरकार में मंत्री अनिल विज एक बार फिर प्रदेश की राजनीति के ग्लियारों में छाए हुए हैं। इस बार अनिल विल सोशल मीडिया हैंडल X से अपने नाम के साथ से मिनिस्टर हटाने को लेकर चर्चा में। ऐसा करने के लिए भी अनिल विज ने जो कहा है, वह भी अपने आप में खास है। अनिल विज ने कहा है कि मैं x तब से चला रहा हूं, जब मेरे पास कोई पद नहीं था। मैं चाहता हूं कि मेरे साथ जो भी जुड़े वह एक मिनिस्टर के रूप में बनी मेरी पहचान या पद से नहीं, बल्कि अनिल विज की पहचान से ही जुड़े। इसलिए मैने अपने एक्स हैंडल पर नाम के साथ मिनिस्टर को हटाया है। सरकार से नाराजगी के सवाल पर विज ने कहा कि उनकी सरकार व पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। सबकुछ सामान्य चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा।
X पर किया था पोस्ट, अंबाला में चल रही सामान्तर भाजपा
कुछ दिन पहले अनिल विज ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि अंबाला में सामान्तर भाजपा चल रही है। जिन्हे बड़े लोगों का भी साथ मिल रहा है। उन्होंने आगे लिखा था कि इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है और हमें क्या करना चाहिए। जिससे प्रदेश की राजनीति विशेषकर भाजपा में हचलल शुरू हो गई थी। अनिल विज की पोस्ट सामने आने के बाद सामने आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहल लाल बड़ौली ने कहा था कि विज पार्टी के सीनियर नेता है। यदि उन्हें ऐसा कुछ लगा होगा तो उसे देखा जाएगा। इसमें नाराजगी वाली कोई बात नहीं है।
तायल से जोड़ी जा रही पोस्ट, मिल चुका है नोटिस
अनिल विज की एक्स पर पोस्ट तो भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आशीष तायल की मुख्यमंत्री से मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है। अंबाला के उद्योगपतियों के साथ तायल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इसके बाद ही अनिल विज ने एक्स पर पोस्ट डाली थी। इससे पहले अनिल विज ने रेप भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ भी टिप्पणी की थी। जिस पर पार्टी ने शो काज नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था।
अनिल विज फोटो
