• Fri. Mar 13th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Admission : केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुक्रवार से शुरू होंगे

Byadmin

Mar 7, 2025

Admission

  • -विद्यालय संगठन ने अधिसूचना जारी की
  • -अंतिम तारीख 21 मार्च होगी। कक्षा एक में प्रवेश की उम्र छह वर्ष
  • -बालवाटिका एक में प्रवेश की उम्र तीन से चार वर्ष की होगी

Admission : नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश को लेकर विद्यालय संगठन ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत पहली कक्षा, बालवाटिका एक व तीन में प्रवेश के लिए आज यानी सात मार्च से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अंतिम तारीख 21 मार्च होगी। कक्षा एक में प्रवेश की उम्र छह वर्ष और बालवाटिका एक में प्रवेश की उम्र तीन से चार वर्ष की होगी। जबकि बालवाटिका दो में चार से पांच वर्ष की और बालवाटिका तीन में प्रवेश की उम्र पांच से छह वर्ष की होगी।

साहित्योत्सव दिल्ली में आज से 12 मार्च तक

नई दिल्ली। साहित्य अकादमी का वार्षिक वार्षिक साहित्योत्सव (फ़ेस्टिवल ऑफ़ लेटर्स 2025) राजधानी में आज यानी 7 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। 12 मार्च तक आयोजित  साहित्योत्सव में  50 से अधिक भाषाओं के लगभग 700 लेखक शामिल होंगे। यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की गुरुवार को दी। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी। महोत्सव का उद्घाटन किया। अंग्रेजी नाटककार महेश दत्तानी पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि थे।

https://vartahr.com/admission-admiss…tart-from-friday/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *