solar eclipse
- -इस साल का रात में आखिरी सूर्यग्रहण रहा
- -ग्रहण की पीक टाइमिंग रात 1 बजकर 11 मिनट पर रही
- -यह सूर्य ग्रहण भारत से प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा
- -दुनिया के अन्य हिस्सों में यह स्पष्ट रूप से नजर आया
नई दिल्ली। साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण रविवार रात 11 बजे से शुरू हुआ। इसका समापन देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर हुआ। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 23 मिनट रही। ग्रहण का सबसे प्रमुख समय या पीक टाइमिंग रात 1 बजकर 11 मिनट पर रही। ज्योतिषियों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण भारत से प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा। लेकिन दुनिया के अन्य हिस्सों में यह स्पष्ट रूप से नजर आया। विशेष रूप से यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, होबार्ट, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड और वेलिंग्टन, नॉरफॉक द्वीप के किंग्स्टन, क्राइस्टचर्च, फिजी और आस-पास के द्वीपों में दिखाई दिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह आंशिक ग्रहण रहेगा और भारत में दिखाई िदया। इसी वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं हुआ। बता दें जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो कुछ क्षणों के लिए सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 15 दिनों में लगातार दो ग्रहण पड़ना बेहद दुर्लभ है। इससे पहले ऐसा संयोग 122 साल पहले बना था। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भक्तजन नवरात्र के शुभारंभ में बिना किसी चिंता के माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकेंगे।