• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana News : सोनीपत की महिला टीचर सुनीता को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा

 

Haryana News

-शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
-देशभर से 81 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए
-मुर्मू बोली, स्मार्ट कक्षाओं और ब्लैक बोर्ड से ज्यादा स्मार्ट शिक्षक जरूरी

Haryana News : सोनीपत। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मैाके पर मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की भूगोल प्राध्यापिका सुनीता ढुल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें 50,000 रुपये नकद, रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने इस मौके पर 81 शिक्षकों को उनकी अनूठी शिक्षण पद्धतियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा।

ढुल को इसलिए सम्मान

सुनीता ढुल को यह सम्मान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा में नवाचार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए मिला है। उन्होंने न केवल पढ़ाई पर जोर दिया, बल्कि बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। हरियाणा से इस वर्ष यह पुरस्कार हासिल करने वाली वह अकेली शिक्षिका बनीं।

बचपन से देखा शिक्षक बनने का सपना

वर्ष 1996 से 2013 तक वह निजी संस्थानों में शिक्षक और प्राचार्य के रूप में कार्यरत रहीं। 2014 में समालखा के मच्छरौली राजकीय विद्यालय में सेवाएं देने के बाद 2019 से मुरथल अड्डा स्कूल में पढ़ा रही हैं। शिक्षक बनने का सपना उन्होंने बचपन से ही देखा था। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार को दिया। उनके पति पवन कुमार नोएडा की निजी कंपनी में महाप्रबंधक हैं, बेटा अध्ययन आस्ट्रेलिया में कार्यरत है, जबकि बेटी वंशिका अशोका विश्वविद्यालय से बीएससी मनोविज्ञान आनर्स कर रही है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *