• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Rohtak News : प्रभु श्रीराम के बताए रास्ते पर चलें, बरसेंगी खुशियां : साध्वी मानेश्वरी देवी

Rohtak News : माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में बुधवार को साध्वी मानेश्वरी देवी भक्तों को प्रवचन देते हुए।Rohtak News : माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में बुधवार को साध्वी मानेश्वरी देवी भक्तों को प्रवचन देते हुए।

Rohtak News

  •  प्रभु श्री राम ने जीवन में कितने कष्ट सहन किए, लेकिन धर्म का रास्ता नहीं छोड़ा
  •  सत्संग हमें अच्छे आचरण का संदेश देता है
  • सभी को भगवान के नाम का श्रवण करना चाहिए
Rohtak News
Rohtak News : माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में बुधवार को प्रवचन सुनते भक्त।

Rohtak News : माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुमां साध्वी गायत्री जी कृपा से बुद्धवार को गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी ने प्रवचन दिए। पंडित अशोक शर्मा ने आरती की व प्रसाद वितरित किया। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी। साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि प्रभु श्री राम ने अपने जीवन में कितने कष्ट सहन किए, लेकिन उन्होंने धर्म का रास्ता कभी नहीं छोड़ा। हमें हमेशा प्रभु श्री राम के बताए रास्ते को अपनाना होगा तो ही हमारे जीवन में खुशियां बरसेंगी। सत्संग हमें अच्छे आचरण का संदेश देती है। इसीलिए सभी को इसका श्रवण करना चाहिए।

मानव सदैव अच्छे कर्म करें : साध्वी

साध्वी मानेश्वरी देवी ने कहा कि मानव हमें जीवन में सदैव अच्छे कर्म करे। यदि हम बुरे कर्म करेंगे तो हमारी न तो घर में इज्जत होगी और न बाहर। सुख-दुख जीवन के दो अंग हैं लेकिन ये भी हमारे विचारों पर निर्भर करते हैं। कर्म के मूल में विचार का महत्व है। यदि अच्छा विचार लेकर कोई कर्म किया जाएगा तो वह पुण्य का रूप ले लेगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति विचार नहीं कर सकता वह पशु के समान है। अच्छे विचार से उत्थान होता है और बुरे विचारों से पतन हो जाता है।

अच्छे विचारों से होता है उत्थान

व्यक्ति का नैतिक पतन उसके बुरे विचारों के कारण होता है और गिरावट की कोई सीमा नहीं होती ठीक उसी प्रकार अच्छे विचारों से उत्थान होता है और उत्थान की भी कोई सीमा नहीं होती। जगत में कर्म का महत्व है और कर्म के मूल में विचार की शक्ति है। जगत झूठा नहीं है, बल्कि मुक्ति प्राप्त करने का साधन है।

https://vartahr.com/rohtak-news-7/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *