• Mon. Mar 9th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Sports : सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम का चयन

Sports

  •  देश की कुल 10 महिला पहलवानों में 8 हरियाणा की खिलाड़ी
  • क्रोएशिया में 13 से 21 सितंबर तक होगी सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप
  •  ट्रायल में सीनियर महिला कुश्ती टीम का चयन कर लिया गया।

Sports : बहादुरगढ़। क्रोएशिया में 13 से 21 सितंबर तक होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 10 महिला पहलवानों को चुना गया। इस बार भी भारतीय महिला कुश्ती में हरियाणा का दबदबा बरकरार रहा। सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चुनी गई भारतीय महिला टीम की कुल 10 खिलाड़ियों में 8 हरियाणा की हैं, जबकि एक दिल्ली और एक महाराष्ट्र की पहलवान शामिल हैं।

महिला कुश्ती टीम का चयन

रविवार को दिल्ली में हुए ट्रायल के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, अध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पहलवान, चयन समिति अध्यक्ष योगेश्वर दत्त, गीतिका जाखड़ और चीफ कोच वीरेंद्र दहिया मौजूद रहे। हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव डॉ. राकेश सांगवान ने बताया कि सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक क्रोएशिया में आयोजित की जाएगी। इसके लिए ट्रायल में सीनियर महिला कुश्ती टीम का चयन कर लिया गया।

ये खिलाड़ी लेंगी भाग

1. अंकुश (50 किलोग्राम), हरियाणा

2. अंतिम (53 किलोग्राम), हरियाणा

3. नीशू (55 किलोग्राम), हरियाणा

4. तपस्या (57 किलोग्राम), दिल्ली

5. नेहा (59 किलोग्राम), हरियाणा

6. मनीषा (62 किलोग्राम), हरियाणा

7. वैष्णवी पाटिल (65 किलोग्राम), महाराष्ट्र

8. राधिका (68 किलोग्राम), हरियाणा

9. ज्योति बेरवाल (72 किलोग्राम), हरियाणा

10. प्रिया (76 किलोग्राम), हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *