• Wed. Jun 25th, 2025

Sports : नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप : आज होगा फाइनल मुकाबला

Sports

  • -चैंपियनशिप में 32 राज्यों और टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू जैसी यूनिट्स की टीमें ले रही भाग
  • -हरियाणा पुलिस के एसीपी एवं अर्जुन अवार्डी जयभगवान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे
  • -देशभर से आए युवा मुक्केबाजों ने रिंग में ताकत, तकनीक और संयम का परिचय दिया

Sports : रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर स्थित नेशनल बॉक्सिंग अकादमी में चल रही छठी अंडर-17 नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। देशभर से आए युवा मुक्केबाजों ने रिंग में जबरदस्त ताकत, तकनीक और संयम का परिचय दिया। हरियाणा पुलिस के एसीपी एवं अर्जुन अवार्डी जयभगवान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रशासनिक निदेशक ओमबीर हुड्डा ने बताया कि यह चैंपियनशिप हरियाणा बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में हरियाणा बॉक्सिंग संघ के उप प्रधान सतीश के. सरहदी, रविंद्र पन्नू महासचिव, महम बॉक्सिंग संघ से पूर्ण फौजी सहित रोहतक के सचिव संदीप मौर मौजूद रहे।

सभी राज्यों के खिलाड़ी जोश में-

इस चैंपियनशिप में देश के 32 राज्यों और टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू जैसी यूनिट्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी तकनीकी दक्षता, स्फूर्ति और रिंग में मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया है। अब चैंपियनशिप अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है।

लड़कियों के परिणाम-

—–44 से 46—–
लक्षमी
खुशी चंद
—46 से 48—-
लक्षमी लमानी
जिया
—48 से 50—–
भक्ति
अहाना शर्मा
—-50 से 52—-
सिमरन
नैतिक
—52 से 54——-
मारिया
चंद्रिका पुजारी
—-54 से 57—–
राधामणी
हर्षिता कुमारी
—57 से 60——
हर्षिता
चाहत
—-60 से 63—
दिया
प्राची
—-63 से 66—
हमूर कौर
प्रिया
—-66 से 70—
हिमांशी
बरिना
—70 से 75—
शिवानी तूर
ज्योति
—-75 से 80—
दिक्षा
प्राची खत्री
—-80 से 80—
अंशिका
अनुष्का दुहन
————————
लड़कों के परिणाम——-
—44 से 46—
ध्रुव खर्ब
उदय सिंह
—46 से 48——–
फलक
प्रियांशू वर्मा
—-48 से 50—-
प्रियांशू
लंचेबा सिंह
—50 से 52—
आदित्य
टिकम सिंह
—-52 से 54—–
उधम सिंह राघव
आशिश
—-54 से 57—
रितेश कुमार
लक्की बोडवाल
–57 से 60-
साहिल दुहन
आर्यन
—–60 से 63—
लक्ष्य बलहारा
अमन सिवाच
—-63 से 66—–
नैतिक
अनंत देशमुख
—-66 से 70——
प्रियांश सहरावत
अर्जुन
—70 से 75—-
भव्य प्रताप
देवेंद्र चौधरी
—-75 से 80—
जयदिप सिंह
हिमांशू यादव
—80 से 80—-
राहुल
लोविन गुलिया
———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *