• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana News : प्रदेश में 5,600 पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती रद्द

Haryana News

  • -सरकार ने एचएसएससी को मंजूरी दी
  • – सीईटी-2025 पास करने वाले युवा भी हिस्सा ले सकेंगे

Haryana News : चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस भर्ती का इंतजार कर युवाओं को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा पुलिस में 5600 पुरुष एवं महिला कॉन्स्टेबल भर्ती का विज्ञापन अब वापस लिया जाएगा। सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) को इसकी मंजूरी दे दी है। अब इस पुलिस भर्ती के लिए सीईटी-2025 के बाद नया नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 16 अगस्त 2024 को इन पुलिस भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके युवाओं को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उन्हें आगामी भर्ती में शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही सीईटी पास करने वाले नए आवेदक इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा पहले लिखित परीक्षा में सिर्फ पदों की संख्या के 4 गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान था, लेकिन हाई कोर्ट के दिशा निर्देशों के बाद में 10 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान होगा। भर्ती का मामला काफी समय से लंबित था, वैसे, विस चुनावों से पहले यह विज्ञापन दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *