• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

kurukshetra news : कुरुक्षेत्र की नृत्यांगना काठपाल का नाम वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

kurukshetra newsनृत्यांगना सुरभि काठपाल ट्राफी के साथ।

kurukshetra news

  • शास्त्रीय और लोकनृत्य में 418 उपलब्धियां
  • हासिल करने पर हुआ नाम दर्ज 

kurukshetra news : कुरुक्षेत्र की रहने वाली सुरभि काठपाल को मात्र 3 वर्ष की उम्र में नृत्य से प्यार हो गया। 30 वर्ष की उम्र तक आते-आते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किए। सुरभि का नाम शास्त्रीय और लोकनृत्य क्षेत्र में 418 उपलब्धियां हासिल करने पर वेब वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है। जैसे ही सुरभि के पास वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से ट्राॅफी, सर्टिफिकेट व मेडल पहुंचा तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। 2019 में थाईलैंड में हुई प्रतियागिता में प्रथम ईनाम जीत चुकी हैं। इनके नाम अब तक 9 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड व 70 राष्ट्रीय के अलावा मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में पढ़ाई करने के दौरान गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी इनकी टीम का नाम दर्ज हो चुका है।

तीन इंटरव्यू पास
काठपाल बताती हैं कि वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से पार्सल मिला। जिसमें एक चमचमाती ट्राफी के अलावा एक मेडल व सर्टिफिकेट है। इसके लिए जून में नोमिनेशन हुआ था, उसने वेबसाइट पर फार्म भरा। उसका तीन बार इंटरव्यू लिया गया। 21 जून को वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ और 5 जुलाई को उसको ट्राफी व अन्य सम्मान पत्र मिला।

https://vartahr.com/kurukshetra-news/ ‎

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *