vidhansabha budget
- -सदन में गूंजा जय-जय-जय हरियाणा
- -समिति की रिपोर्ट ध्वनिमत से स्वीकृत
- -बजट सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
vidhansabha budget : चंडीगढ़। हरियाणा को आधिकारिक रूप से शुक्रवार को अपना राज्य गीत मिल गया। हरियाणा राज्य गीत चयन समिति के चेयरपर्सन लक्ष्मण सिंह यादव ने सदन में समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सदन ने सर्वसम्मति जताते हुए ध्वनिमत से स्वीकृत कर लिया। इस मौके पर सदन में ‘जय-जय-जय हरियाणा’ गीत को सुनाया भी गया। इस दौरान सम्मान में सभी विधायक खड़े हो गए, राज्य गीत की सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर सराहना की। दूसरी तरफ, प्रदेश के विधायक अब सरकार से घर बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये तक का सस्ता लोन ले सकेंगे। पहले 80 लाख का लोन मिलता था। कार खरीदने के लिए भी अब 20 लाख की जगह 20 लाख 40 हजार का लोन मिलेगा। इसके बदले में विधायकों को यह रकम सिर्फ 4% ब्याज के साथ लौटानी होगी।
विधानसभा सदस्य संशोधन विधेयक पेश
विधायकों को सस्ता लाेन देने के संबंध में बजट सत्र के आखिरी दिन, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने हरियाणा विधानसभा सदस्य सुविधा संशोधन विधेयक पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। फाइनेंस कंपनियों या बैंकों से हाउसिंग लोन लेने पर 8 से 10% और कार लोन 9% ब्याज चुकाना होता है। इसके साथ ही 7 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
सॉन्ग बैन का भी मुद्दा उठा
विधानसभा में गन कल्चर की बात कहकर सिंगर मासूम शर्मा के सॉन्ग बैन का भी मुद्दा उठा। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा-मासूम शर्मा, अंकित बालियान और नरेंद्र भगाना के गाने बैन कर ज्यादती की गई है। सरकार के 2 मंत्रियों अरविंद शर्मा और कृष्ण बेदी ने भी सिंगरों का समर्थन किया। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि इन सिंगरों ने हरियाणा की शान में काफी काम किया है। मेरी मुख्यमंत्री से इस मामले में बात हुई है। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा- मैं अरविंद शर्मा के तर्क से सहमत हूं।
ये विधेयक पास
-हरियाणा विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2025
-हरियाणा (बंदी आदान-प्रदान) निरसन विधेयक, 2025
-हरियाणा बागवानी पौधशाला विधेयक,2025
-अपर्णा संस्था (प्रबंधन तथा नियंत्रण ग्रहण) विधेयक, 2025
-हरियाणा विधान सभा (सदस्यों को चिकित्सा सुविधाएं) संशोधन विधेयक,2025
-हरियाणा विधान सभा (सदस्यों को सुविधाएं) संशोधन विधेयक,2025
https://vartahr.com/vidhansabha-budg…up-to-rs-1-crore/