Nigam chunav
- चुनावों से पहले कर रहे थे 50 हजार मतों से जीत का दावा
- -दिसंबर 2020 में हुआ था नगर निगम का पहला चुनाव, 57.7 प्रतिशत था मतदान प्रतिशत
- -नगर निगम के मेयर उपचुनाव में मतदाताओं की उदासीनता ने शासन से लेकर प्रशासन तक सबको हैरान किया
Nigam chunav : सोनीपत। नगर निगम के मेयर उपचुनाव में मतदाताओं की उदासीनता ने शासन से लेकर प्रशासन तक सबको हैरान कर दिया है। प्रत्याशियों से लेकर उनके समर्थक तक हैरान हैं। क्योंकि महज 28 प्रतिशत मतदान की वजह से हार-जीत का अंतर भी काफी कम रहेगा। वैसे भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच में था। ऐसे में यह भी संभव है कि इन दोनों को छोड़कर अन्य की जमानत भी जब्त हो जाए। बेहद कम मतदान प्रतिशत की वजह से प्रत्याशियों के समीकरणों को भी तगड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन हो या फिर कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान दोनों के समर्थक मतदान से पहले अपनी जीत के दावे कर रहे थे और दोनों ही 50 हजार मतों से जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन कुल मतदान केंद्रों पर पहुंचें मतदाताओं की संख्या ही 84 हजार तक पहुंच पाई है। ऐसे में 50 हजार मतों से जीत का तो सवाल ही नहीं उठता। बता दें कि नगर निगम बनने के बाद सोनीपत नगर निगम का पहला चुनाव 27 दिसंबर 2020 को हुआ था। जिसमें 2 लाख 48 हजार 99 मतदाताओं में से एक लाख 43 हजार 187 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 57.7 रहा था।
तब के कांग्रेसी निखिल ने 13 हजार मतों से जीता था चुनाव
2020 के निगम चुनावों में कांग्रेस के निखिल मदान ने भाजपा के ललित बतरा को 13 हजार 817 मतों से हराया था। निखिल मदान को कुल 72 हजार 118 वोट मिले थे जबकि भाजपा के ललित बतरा को 58 हजार 301 वोट मिले। उन चुनावों में मेयर पद के 10 प्रत्याशियों में कांग्रेस व भाजपा को छोडकर कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाया था। रहे बसपा के धर्मबीर सरोहा को 4375 वोटों के साथ तीसरे तो निर्दलीय प्रत्याशी संदीप राणा 3004 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। चुनावों में 20 वार्डों में से 10 वार्ड में भाजपा की जीत हुई थी, जबकि 9 वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। 1 वार्ड से निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी, जोकि बाद में भाजपा में चले गए थे।
https://vartahr.com/nigam-chunav-ver…f-the-candidates/