• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana : प्रदेश में अब चौकीदारों को मिलेंगे 11,000 प्रतिमाह

Haryana

  • हरियाणा सरकार ने 4,000 वेतन बढ़ाया
  • चौकीदारों को सरकार आई कार्ड भी जारी करेगी
  • सरकार ने खाली पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया

Haryana : चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण चौकीदारों की भलाई के लिए प्रयासरत है। चौकीदारों का वेतन 4000 रुपये बढ़ाकर 7,000 से 11,000 रुपये कर दिया। जल्द ही चौकीदारों के आईकार्ड भी बनवाए जाएंगे, ताकि उन्हें कार्य करते हुए कोई असुविधा न हो। चौकीदारों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। डॉ. साकेत सिविल सचिवालय में ग्रामीण चौकीदार संघ, हरियाणा के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर चौकीदारों ने अपना मांग पत्र भी सौंपा। प्रदेश में 7301 चौकीदारों के पद हैं, जिनमें से 4927 चौकीदार काम कर रहे हैं और 2374 चौकीदारों के पद रिक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *