• Thu. Feb 26th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Amabala : बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई को छत से फेंका

हमले में घायल कर्मचारी ।हमले में घायल कर्मचारी ।

Amabala

  • बिजली कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • बिजली कर्मचारियों ने भाग कर जान बचा
  • बचाने के लिए आए एरिया इंचार्ज को भी लाठियों से पीटा
  • घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा
  • ग्रामीणों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से किया हमला

Amabala : नारायणगढ़/अंबाला। अंबाला के नारायणगढ़ में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर काठ गांव में लाठी और कुल्हाड़ी से लैस लोगों ने जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील को छत से धक्का देकर गिरा दिया। जब एरिया इंचार्ज रवि, सुनील को बचाने के लिए आए तो उन पर भी हमला कर दिया। अन्य कर्मचारियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। कर्मचारियों ने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया, जिसमें कुछ लोग कर्मचारियों को पकड़े हुए हैं और वह बचने के लिए भाग रहे हैं।

जांच करने गई थी टीम

बिजली निगम को फिरोजपुर काठ इलाके में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। इस पर जेई दलीप सिंह ने 8 फरवरी को एक टीम तैयार की, जिसमें जेई सुनील कुमार, एरिया इंचार्ज रवि, पुष्प शर्मा, लाइनमैन दीपक, ड्राइवर चनप्रीत समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम गांव पहुंची। जैसे ही टीम बिजली चोरी की जांच के लिए एक मकान की छत पर चढ़ने लगी तो परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। एरिया इंचार्ज रवि के हाथ पर चोट लगी थी।

जान बचाकर भागे कर्मचारी

परिवार के लोगों ने बिजली निगम की टीम को घेर लिया और डंडों व कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। जेई सुनील को छत से धक्का दे दिया। वह घायल हो गए। रवि को भी पकड़कर पीटा गया। टीम के बाकी सदस्य जान बचाकर भागे। फुटेज में हमलावरों के चेहरे साफ नहीं हैं। घायल कर्मचारियों को नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई धाराओं में केस दर्ज

बिजली निगम की टीम पर हमला होने की शिकायत जेई दलीप ने पुलिस में दी। इस शिकायत पर पुलिस ने लियाकत अली, यासीन, शुकरद्दीन, मुस्तकीम और नेकी मोहम्मद के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
– ललित कुमार, एसएचओ नारायणगढ़।

https://vartahr.com/ambala-team-atta…wn-from-the-roof/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *