• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Gwalior Zoo  : ग्वालियर के चिड़ियाघर में जन्मे 3 शावक

Gwalior Zoo

  • जू में बाघों का कुनबा बढ़कर 9 सदस्याें का हुआ

Gwalior Zoo : ग्वालियर। शहर के चिड़ियाघर से गुड न्यूज सामने आई है। यहां एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें एक शावक सफेद रंग का है। चमकदार आंखों और सफेद धारियों वाला शावक बहुत आकर्षक दिखता है। इसी के साथ बाघों का कुनबा बढ़कर 9 सदस्यों का हो गया है। सफेद शावक के आने से वन्यजीव प्रेमियों को भी इसकी झलक देखने को मिलेगी। चिड़ियाघर के प्रभारी उपेंद्र यादव ने बताया कि शावकों और उनकी मां बाघिन दुर्गा को अलग रखा गया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी निगरानी की जा रही है। तीन शावकों के जन्म के बाद ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित चिड़ियाघर में बाघों की संख्या 9 हो गई है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर के चिड़ियाघर में छह वयस्क बाघ हैं, इनमें चार नर हैं और दो मादा हैं।

दुर्गा ने पिछले साल भी दो शावक जन्मे थे

दुर्गा का जन्म 2018 में हुआ था। पिछले साल होली के दिन उसने दो शावकों को जन्म दिया था। दोनों शावक काली और पीली धारी के थे, लेकिन इस बार उसने सफेद रंग का शावक भी जन्मा है।

https://vartahr.com/gwalior-zoo/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *