Kaithal
- मरने से पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की
- कहा- मरने के बाद भी यहीं घूमता रहूंगा
- परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम
Kaithal : गुहला-चीका/कैथल। गांव मलिकपुर में किसान तरसेम ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जहरीली दवाई पीने से पूर्व तरसेम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया। इसके माध्यम से तरसेम ने बताया कि उसकी मौत का जिम्मेवार चीका अनाज मंडी के दुकान नंबर 35 का महेंद्र पुत्र फकीर चंद आढ़ती है। उसने आरोप लगाया कि आरोपित ने दो बार उसके खाते से चार लाख की राशि निकलवाई। आरोपित महेंद्र उसकी धान के दो लाख रुपये भी हड़प गया। इसके बावजूद और राशि मांगते हुए उसे नाजायज परेशान कर रहा है। किसान ने कहा कि वह होश हवास में बयान दे रहा है तथा आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मैं महेंद्र से परेशान होकर जहरीली दवाई खा रहा हूं मेरी मौत का जुम्मेवार महेंद्र आढ़ती है।
परिजनों ने हरियाणा-पंजाब बार्डर पर लगाया जाम
किसान की मौत से गुस्साए उनके परिजनों ने ग्रामीणों व किसानों के साथ मिलकर हरियाणा-पंजाब बार्डर पर गांव मलिकपुर में किसान का शव रखकर जाम लगाया। जाम लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों को मनाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों का कहना था कि जब तब आरोपित आढ़ती गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। बाद में डीएसपी सुशील प्रकाश मौके पर पहुंचे तथा बताया कि पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया है। इस पर परिजन मान गए तथा जाम खोल दिया।
आरोपित गिरफ्तार
डीएसपी सुशील ने बताया कि एक किसान ने किसी का नाम लेकर आत्महत्या की है। उसने वीडियो भी बनाई है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। उसके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है। वह अमल में लाई जाएगी। इस पर परिजन व ग्रामीण सहमत हो गए।
https://vartahr.com/kaithal-farmer-c…ssed-by-arhtiyas/