• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Fathebad : युवक को ब्लैकमेेल करने वाली दो महिलाएं काबू

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित महिलाएं।पुलिस की गिरफ्त में आरोपित महिलाएं।

Fathebad

  • -युवक को बंधक बनाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया था
  • -भूना पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Fathebad : फतेहाबाद। भूना में एक युवक को बंधक बनाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए भूना पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। भूना थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 15 नवंबर को भूना के संजय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 14 नवम्बर को वह किसी काम से बाजार गया था। उसकी गणेश कालोनी में रहने वाली आरोपी महिला के साथ जान-पहचान थी और मोबाइल पर भी बात होती थी। महिला के कहने पर वह बीयर लेकर उसके घर चला गया। वहां उस महिला के साथ एक अन्य महिला भी थी जोकि हिसार की रहने वाली थी। तीनों ने वहां बैठकर बीयर पी। संजय ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने षडयंत्र के तहत उसे फंसाया और उसके कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद वहां आए सोनू नामक युवक ने उसकी महिला के साथ वीडियो बना ली। इसके बाद इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंधक बनाकर बिठा लिया। इन लोगों ने उसे रेप के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर मारपीट की।

पैसे मांग रही थी

सुबह इन लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह आरोपी महिला को पैसे का प्रबंध करने का बहाना बनाकर बड़ी मुश्किल से वहां से बचकर निकला और इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिले ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम से इंचार्ज डॉ. जोगेन्द्र सिंह को मौके पर बुलाया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक महिला के कब्जे से शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल और मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

https://vartahr.com/fathebad-two-wom…ackmailing-youth/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *