• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Indore : इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को खिलाए एक्सपायरी बिस्किट

इंडिगो फ्लाइट ।इंडिगो फ्लाइट ।

Indore

  • उड़ान 3 घंटे लेट थी, इसलिए दिया था नाश्ता
  • चॉकलेट तक एक्सपायरी डेट की थीं
  • यात्रियों ने एयरपोर्ट में हंगामा शुरू कर दिया

Indore : इंदौर। इंडिगो फ्लाइट में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां नागपुर से इंदौर आ रहे यात्रियों को इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी बिस्किट देने से विवाद हो गया। जिसके चलते यात्रियों ने एयरपोर्ट में हंगामा शुरू कर दिया। नागपुर से इंदौर के लिए सुबह आ रही इंडिगो की फ्लाइट तीन घंटे लेट हो गई। इंडिगो फ्लाइट के उड़ान भरने का समय सुबह 8 बजकर 45 मिनट है। शनिवार को ये फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना हुई। जिसको देखते हुए इंडिगो कंपनी ने यात्रियों के लिए नाश्ते में बिस्किट का इंतजाम किया था। जो कि एक्सपायरी डेट वाले निकले।

बिस्किट एक्सपायरी

इसके चलते यात्रियों ने फ्लाइट में हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों को दिए गए बिस्किट के पैकेट पर जब यात्री की नजर पड़ी तो उसने देखा कि बिस्किट एक्सपायरी हैं। इसे देखकर यात्री भड़क गए और स्टाफ से इसकी शिकायत कर दी। तब तक कई यात्रियों ने बिस्किट खा लिए थे। कई याित्रयों ने बताया कि चॉकलेट तक एक्सपायरी डेट की थीं। इसको लेकर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। हालांकि, अफसरों फिर यात्रियों से माफी मांगी।

https://vartahr.com/indore-passenger…on-indigo-flight/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *