• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana : कांग्रेस के प्रभारी बाबरिया बोले, मैंने इस्तीफा दिया

कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरियाकांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया

Haryana

  • -चुनाव में पार्टी की हार के बाद की थी इस्तीफे की पेशकेश
  • -कहा, इस्तीफा मंजूर होने या नहीं होने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं

Haryana : नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पार्टी की तरफ से बाबरिया को इस्तीफा मंजूर होने या नहीं होने को लेकर कोई जानकारी अभी तक नहीं दी है। उन्होंने सोमवार को बताया कि हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ने की पेशकेश की थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पराजय झेलने के बाद कांग्रेस के भीतर भूचाल आया हुआ है। हरियाणा के स्थानीय नेताओं से लेकर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक के सिर हार का दोष मढ़ा जा रहा है। ऐसे में बाबारिया के अपना पद छोड़ने की बात कबूल करने के बाद आने वाले दिनों में कुछ और इस्तीफे सामने आ सकते हैं।

बाबरिया दे चुके इस्तीफा

पिछले सप्ताह हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद उन्होंने हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन इस मामले में उन्हें कोई सूचना अभी तक नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मैंने हाईकमान को कहा था कि आप मेरी जगह किसी और को ला सकते हैं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है और नतीजों के बाद यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। इसे ध्यान में रखते हुए मैंने हाईकमान से कहा था कि अगर आप ठीक समझें तो मेरी जगह किसी और को ला सकते हैं। बाबरिया ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, ऐसे में मैं पद संभालने की हालत में नहीं हूं। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान बाबरिया के प्रभारी होते हुए गायब रहने को लेकर कई नेताओं ने नतीजों के बाद उन पर निशाना साधा था। कैप्टन अजय यादव ने तो इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कहा है कि अगर बाबरिया की तबीयत ठीक नहीं थी तो किसी अन्य नेता को प्रभारी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी।

https://vartahr.com/haryana-congress…babaria-i-resign/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *