• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

ROHTAK NEWS : एलआईसी की किस्त भरने के नाम पर 54 हजार ठगे, एक गिरफ्तार

ROHTAK NEWS

  • पुलिस ने आरोपी से 17 हजार रुपये बरामद किए

 

-पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी ।

ROHTAK NEWS :  रोहतक। रोहतक पुलिस की टीम ने एलआईसी (lic) की किस्त भरने के नाम पर 54 हजार रुपये की ठगी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस उससे कड़ी पूछताछ करेगी और यह पता लगाएगी कि उसने रुपयों को कहां ठिकाने लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सांपला के थाना प्रभारी ने बताया कि गांधरा निवासी अन्नु ने शिकायत दर्ज करवाई थी,  जिसके आधार पर धारा 420 भा.द.स. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 14.01.2024 को अन्नु के पास एक अनजान नम्बर से कॉल आई, जिसने कहा कि वो एलआईसी पॉलिसी दिल्ली से बात कर रहा है। आपके पिता कर्मबीर की 13 हजार रुपये की किस्त आई हुई है। उसने अन्नु के पास एलआईसी किस्त के मैसेज भेजे। युवक ने अन्नु से दो बार करके 27/27 हज़ार रुपये फोन पेय करवा लिए। मामले की जांच कर रहे मुख्य सिपाही राजेश ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी से 17000 रुपये बरामद किए गए हैं। आऱोपी आसिफ़ पुत्र रशीद निवासी मुलथान जिला नूंह को गिरफ़्तार किया गया। मामले की छानबीन अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *