• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Kamboj : कांबोज को मनाने पहुंचे सीएम नायब सैनी और सुभाष सुधा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने करण देव कांबोज के निवास स्थान पर पहुंच कर उसे मनाने का प्रयास किया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने करण देव कांबोज के निवास स्थान पर पहुंच कर उसे मनाने का प्रयास किया।

Kamboj

  • पूर्व राज्यमंत्री करण देव कांबोज ने भाजपा के सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • रादौर विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर दिया इस्तीफा
  • बात नहीं बनने पर हाईकमान से बात करने का आश्वासन देकर चलते बने

 

Kamboj : यमुनानगर। भाजपा की ओर से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को रादौर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किए जाने के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने अपने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। सूचना मिलने पर वीरवार देर शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने करण देव कांबोज के निवास स्थान पर पहुंच कर उसे मनाने का प्रयास किया। मगर काफी मान मनोवल करने पर भी कोई बात नही बनने पर मुख्यमंत्री हाईकमान से बात करने का आश्वासन देकर मौके से चले गए। वहीं कर्ण देव कांबोज ने शुक्रवार को रादौर की कांबोज धर्मशाला में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। वीरवार को पूर्व राज्यमंत्री करण देव कांबोज ने भाजपा के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया।

समर्थकाें की बैठक बुलाई

इसके बाद उन्होंने गांव मंधार में अपने कुछ समर्थकों की बैठक बुलाकर  पार्टी  द्वारा श्याम सिंह राणा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के फैसले पर विरोध प्रकट किया। मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के हर फैसले में उनका साथ देने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने आगामी फैसले के लिए शुक्रवार को सुबह 9 बजे शहर की कांबोज धर्मशाला में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। जिसमें आगामी फैसला लिया जायेगा।

इस्तीफा वापस लेने की मांग

कर्ण देव कांबोज के इस्तीफे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनके गांव मंधार में पहुंचे। उन्होंने कर्ण देव कांबोज को इस्तीफा वापस लिए जाने पार्टी के लिए काम करते रहने का अनुरोध किया। मगर इस दोरान कोई बात सिरे नही चढ़ी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके साथ आए थानेसर के विधायक सुभाष सुधा हाईकमान से बात करने का आश्वासन देकर वापस लोट जाए। अब मुख्यमंत्री द्वारा बात करने पर भाजपा हाई कमान क्या फैसला करती है वह अगले एक दो दिन में पता चलने की उम्मीद है।

https://vartahr.com/kamboj-cm-naib-s…-convince-kamboj/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *