Haryana Teachers
12 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया, 4 अप्रैल तक होगा अंतिम स्टेशन आवंटन
चंडीगढ़: Haryana School Education Department ने PM SHRI Schools और Government Model Sanskriti Schools Haryana में कार्यरत शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार तबादला प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
यह पूरी प्रक्रिया टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी-2025 के प्रावधानों के अनुसार लागू की जाएगी।
12 से 14 मार्च तक रिक्तियों का प्रकाशन
जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 से 14 मार्च तक वास्तविक, स्वीकृत और काल्पनिक रिक्तियों का कॉन्फ़िगरेशन और प्रकाशन किया जाएगा।
इसके बाद 15 से 18 मार्च तक शिक्षकों को स्वैच्छिक भागीदारी (वॉलंटरी पार्टिसिपेशन) का विकल्प दिया जाएगा। इस दौरान इच्छुक शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
21 मार्च से शुरू होगा नियमित स्थानांतरण राउंड
शिक्षा विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को रिक्तियों की गणना और उनका प्रकाशन किया जाएगा।
इसके बाद 21 से 25 मार्च तक नियमित स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को अपनी पसंद के स्टेशन चुनने का अवसर मिलेगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
तबादला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
-
12–14 मार्च: रिक्तियों का कॉन्फ़िगरेशन और प्रकाशन
-
15–18 मार्च: स्वैच्छिक भागीदारी (वॉलंटरी पार्टिसिपेशन)
-
19–20 मार्च: रिक्तियों की गणना और प्रकाशन
-
21–25 मार्च: स्टेशन चॉइस भरने का पहला राउंड
-
26–28 मार्च: नियमित राउंड में स्टेशन आवंटन
-
29 मार्च–1 अप्रैल: गेस्ट राउंड में स्टेशन चॉइस
-
2–4 अप्रैल: अंतिम स्टेशन आवंटन
स्थान न मिलने वालों के लिए गेस्ट राउंड
नियमित राउंड में जिन शिक्षकों को स्टेशन आवंटित नहीं हो पाएगा, उनके लिए 29 मार्च से 1 अप्रैल तक गेस्ट राउंड में स्टेशन चॉइस भरने का मौका दिया जाएगा।
इसके बाद 2 से 4 अप्रैल के बीच अंतिम स्टेशन आवंटन जारी किया जाएगा।
नए जिलों में तैनात शिक्षकों को भी करना होगा आवेदन
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन जेबीटी/पीआरटी शिक्षकों को 11 मार्च 2026 के आदेशों के तहत नए जिलों में तैनाती मिली है, उन्हें भी पीएम श्री और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में नियुक्ति के लिए आवेदन करना होगा।
शिक्षा विभाग के अनुसार स्थानांतरण से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
VartaHR – हरियाणा का नंबर-1 डिजिटल हिन्दी न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”
