Surajkund Mela Accident
Surajkund Mela News | Faridabad Surajkund Accident | Haryana Government Failure
चंडीगढ़। फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले (Surajkund International Crafts Mela) में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस घटना को सरकार की गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा में चूक का नतीजा बताया।
उन्होंने कहा कि जिस सूरजकुंड मेले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी “विश्वस्तरीय आयोजन” बताकर प्रचारित कर रहे थे, उसी मेले में सुरक्षा इंतज़ाम पूरी तरह ध्वस्त साबित हुए। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Surajkund Mela Accident भगवान की मर्जी नहीं, सरकार की लापरवाही – अनुराग ढांडा
अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार के एक मंत्री के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि हादसे को “भगवान की मर्जी” बताना बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने सवाल उठाया—
“अगर सब कुछ भगवान की मर्जी से होता है, तो सरकार, प्रशासन, सुरक्षा इंतज़ाम और निरीक्षण व्यवस्था क्यों बनाई जाती है?”
ढांडा ने कहा कि ऐसे बयान पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसे हैं और जनता की पीड़ा का मज़ाक उड़ाने के समान हैं।
Surajkund Jhula Fitness Certificate फर्जी? जांच पर उठे सवाल
आप नेता ने आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद हरियाणा सरकार ने लीपापोती शुरू कर दी।
झूले को फिट घोषित करने वाला फिटनेस सर्टिफिकेट अब सवालों के घेरे में है।
उन्होंने पूछा—
-
जब फिटनेस सर्टिफिकेट डिप्टी कमिश्नर (DC) स्तर से जारी हुआ,
-
तो एफआईआर सिर्फ वेंडर पर ही क्यों दर्ज की गई?
-
क्या वेंडर ने खुद ही सर्टिफिकेट बना लिया था?
अनुराग ढांडा ने कहा कि यह साफ तौर पर बड़े अधिकारियों को बचाने और छोटे लोगों को बलि का बकरा बनाने की कोशिश है।
DC की भूमिका की जांच ADC कैसे करेगा? AAP का सवाल
ढांडा ने सरकार द्वारा गठित जांच समिति पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा—
“जब डिप्टी कमिश्नर जैसे वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका संदेह के घेरे में है, तो उसकी जांच जूनियर अधिकारी एडीसी (ADC) की कमेटी कैसे कर सकती है?”
उन्होंने आशंका जताई कि यह जांच सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया है, ताकि कुछ दिनों बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाए।
मुख्यमंत्री न्याब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini)ने किया उद्घाटन, फिर हादसा कैसे हुआ?
AAP नेता ने याद दिलाया कि सूरजकुंड मेले का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया था।
उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री मंच से सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था के दावे कर रहे थे, तो फिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया?
उन्होंने सवाल किया—
-
क्या मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सिर्फ फीता काटने और फोटो खिंचवाने तक सीमित है?
-
या फिर जनता की जान की सुरक्षा भी सरकार की जिम्मेदारी है?
AAP की मांग: मुफ्त इलाज, मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई
अनुराग ढांडा ने हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने मांग की—
-
सभी घायलों का पूरा और निशुल्क इलाज
-
पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा
-
हादसे के लिए जिम्मेदार हर अधिकारी और मंत्री पर सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि सूरजकुंड हादसा हरियाणा सरकार की कार्यशैली, प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही से बचने की मानसिकता को उजागर करता है। अगर सरकार ने अब भी ठोस और ईमानदार कदम नहीं उठाए, तो जनता का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा।
vartahr.com एक हिंदी न्यूज page है। इसमें हरियाणा समेत देश-विदेश की हर क्षेत्र की जानकारी और प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय उनकी उपलब्धियों के साथ

