• Sun. Jan 25th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

World Record  :  जींद में नौ माह के रूद्रांस के मुंह में 8 दांत, वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल

Byadmin

May 5, 2025
जींद। बेटे रूद्रांस के साथ डॉ. रश्मि।जींद। बेटे रूद्रांस के साथ डॉ. रश्मि।

World Record  :

  • -चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से एक दुर्लभ घटना
  • -ऑन लाइन एप के माध्यम से नाम दर्ज करवाया

World Record  :  जींद।  बांगर क्षेत्र में जन्मे रूद्रांस कुमार ने आठ महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकार्डस में नाम दर्ज करवा अनोखा कारनामा कर दिखाया है। इतनी कम उम्र में उनके आठ दांत निकल आए, जो चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से एक दुर्लभ घटना है। आठ दांत इस उम्र में निकलने पर रूद्रांस का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया। रेलवे रोड पर वार्ड नंबर चार में रहने वाली रूद्रांस की माता डॉ. रश्मि पेशे से चिकित्सक है। डॉ. रश्मि ने बताया कि उसके बेटे रूद्रांस ने आठ महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्डस नाम दर्ज करवाया है। इस उम्र में सबसे अधिक आठ दांत आने पर उसका नाम दर्ज हुआ है।

आमतौर पर यह होता है

आमतौर पर आठ महीने के बच्चे के दो से तीन दांत ही आते है। 20 मार्च 2025 को रूद्राक्ष का नाम इस रिकार्ड में दर्ज हुआ है। ऑन लाइन एप के माध्यम से नाम दर्ज करवाया है। दांतों की फोटो एवं वीडियो बना कर एप पर अपलोड करनी पड़ती है। नाम दर्ज करवाने के बाद जो प्रूफ होते है वो भेजने पड़ते है। इन सभी प्रूफ की जांच के बाद ही रिकार्डस में नाम दर्ज होता है। अब वल्र्डवाइड बुक ऑफ रिकार्डस ने रिकॉर्ड की जानकारी अपनी साइड पर अपलोड भी कर दी है।

https://vartahr.com/world-record-9-m…-book-of-records/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *