• Mon. Jun 23rd, 2025

Weather : दिल्ली में मंगलवार और हरियाणा में दो दिन बाद दस्तक दे सकता है मानसून

Weather

  • हरियाणा में प्री-मानसून बारिश शुरू, 10 जिलों में झमाझम, 9 शहरों में येलो अलर्ट
  • राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की कोठी में घुसा पानी
  • भिवानी, हिसार, रेवाड़ी समेत कई जिलों में तेज बारिश से जलभराव
  • रेवाड़ी में आधे घंटे की झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम
  • सरकुलर रोड सहित सभी सड़कें जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी

Weather : हरियाणा। प्रदेश में सोमवार को प्री-मानसून बारिश लोगों को जमकर भिगोया। रेवाड़ी, भिवानी, हांसी, नूंह और भिवानी में झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। कई जगह तो घरों में पानी घुस गया। दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और हरियाणा में 26 से 28 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। अगले 5 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

इन जिलाें में बारिश

साेमवार को प्रदेश के 9 जिलों में बूंदाबांदी और बारिश हुई। इनमें पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नारनौल, भिवानी, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी शामिल हैं। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं, यहां भी बारिश की संभावना है। नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भिवानी में तेज बारिश की वजह से कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की कोठी में पानी घुस गया। गलियों में भी कई फीट तक पानी जमा रहा।

रेवाड़ी में पानी में डूबी कारें 0

रेवाड़ी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के बाद मौसम खुशगवार हो गया, जिससे भारी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिल गई। करीब 30 मिनट हुई तेज बरसात से शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के सरकुलर रोड सहित अन्य सड़कों पर पानी एकत्रित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह गाड़ियां पानी में डूबी दिखाई दी।

फसलों के लिए अनूकल

यह बारिया फसलों के लिए अनुकूल है। कई जिलों में धान की रोपाई चल रही है, वहीं, किसानों ने जून के शुरू में ही बाजरे की बिजाई कर दी थी। बाजरा की फसल को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। किसान नलकूपों की सिंचाई से फसल बचाने में लगे हुए थे। बरसात से बाजरा और कपास दोनों फसलों को फायदा मिला है। बरसात के बाद बिजली की खपत में भी कमी आने का अनुमान है। इससे लोगों को पावर कटों से भी राहत मिलेगी।

क्या कहता है मौसम विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अभी चार पांच दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दो दिन प्री-मानसून की बारिश होगी। इसके बाद 26 से 28 जून तक मानसून हरियाणा में प्रवेश करेगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। यह बारिश धान उत्पादक किसानों के लिए वरदान साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *