• Sun. Jun 1st, 2025

weather : फिर चढ़ने लगा दिन का पारा, रात को अभी भी मिल रही राहत

Byadmin

Mar 30, 2025
धूप से बचाव करते हुए सरकुलर रोड से गुजरती महिलाएं।धूप से बचाव करते हुए सरकुलर रोड से गुजरती महिलाएं।

weather

  • -इस सप्ताह तापमान में फिर उछाल आने की संभावना
  • -40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है दिन का तापमान

weather : रेवाड़ी। तीन दिन तक गिरावट के बाद तापमान एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। आसमान साफ होने के बाद दिन के समय गर्मी ने वापसी करना शुरू कर दिया है, जबकि रात का पारा अभी भी राहत दे रहा है। इस सप्ताह मौसम आमतौर पर साफ बना रहने की उम्मीद हे, जिस कारण सप्ताह के अंत तक पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। बीते सप्ताह के शुरू से ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए थे। तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ज्यादा चल रहा था। बीते बुधावार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। मार्च माह में ही मई जैसी गर्म हवाएं चलना शुरू हो गई थीं। दो दिन से तापमान में कमी आना शुरू हो गया, जिससे गर्मी का असर कम हो गया। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तक आने के कारण पसीने छुड़ाने वाली गर्मी से राहत मिल गई। रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। तेज धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान अभी भी राहत दे रहा है। यह 1 डिग्री की गिरावट के साथ 12.0 डिग्री पर आ गया। इससे रात के समय मौसम ठंडा बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के शुरू से ही तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम साफ रहने के कारण सोमवार से तापमान में और वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को एक बार फिर भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बरसात की अभी कोई संभावना नहीं है।

पांच लाख यूनिट तक गिरी बिजली की खपत

दो-तीन दिन से तापमान में गिरावट आने के कारण घरेलू क्षेत्र में बिजली की कमी लगभग 5 लाख यूनिट तक कम हुई है। कृषि क्षेत्र में फसल कटाई का कार्य शुरू होने के बाद बिजली की खपत पहले ही कम हो चुकी है। आने वाले दिनों में गर्मी के साथ बिजली की डिमांड बढ़ने की संभावना है। इस समय सरसों की कटाई का कार्य लगभग 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। अगेती गेहूं की फसल कटाई का कार्य शुरू हो गया है। मौसम ने एक बार किसानों की चिंता बढ़ाई थी, परंतु अब किसानों को राहत मिल गई है।

https://vartahr.com/weather-day-temp…-relief-at-night/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *