• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Ujjain : उज्जैन में 1.21 करोड़ के नोटों से महादेव का श्रृंगार

Byadmin

Mar 7, 2025

Ujjain

  • -हर साल बढ़ती नोटों की संख्या, 4 साल पहले शुरू हुई परंपरा
  • -नोटों की माला, मुकुट और लड़ी बनाकर मंदिर का भव्य श्रृंगार किया
  • – पिछले साल मंदिर को 51 लाख रुपए से सजाया गया था

 

Ujjain : उज्जैन। करीब 52 किमी दूर बड़नगर के प्रसिद्ध परिसर में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले के दौरान हर साल मंदिर को सजाया जाता था। इस बार मंदिर को 1 करोड़ 21 लाख रुपये के नोटों से सजाया गया। नोटों की माला, मुकुट और लड़ी बनाकर मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया। पिछले साल मंदिर को 51 लाख रुपए से सजाया गया था, लेकिन इस बार भक्तों के उत्सा को देखकर जब चंदा एकत्रित किया गया, तो यह राशि करोड़ों तक पहुंच गई। श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के बाद मेला आयोजित किया जाता है। इस बार भी 28 फरवरी से 10 मार्च तक मेला चलेगा। इस दौरान 3 मार्च से 5 मार्च तक भगवान शिव को 1 करोड़ 21 लाख रुपए के नोटों से विशेष श्रृंगार किया गया।

क्या कहते हैं पुजारी

मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान बीते चार सालों से मंदिर का श्रृंगार नोटों से किया जा रहा है। 2021 में 7 लाख, 2022 में 11 लाख, 2023 में 21 लाख और 2024 में 51 लाख रुपए से भगवान महादेव का श्रृंगार किया गया था। इससे पहले हर साल मंदिर को फूलों से सजाया जाता था। चार साल पहले श्री बुद्धेश्वर महादेव मित्र मंडली समिति के सदस्यों ने कहा कि फूल मुरझा जाते हैं, इसलिए नोटों से श्रृंगार किया जाए। इसके बाद से यह परंपरा शुरू हो गई। इस वर्ष मित्र मंडली समिति के 22 से अधिक सदस्यों ने ही करोड़ों रुपए के नोट श्रृंगार के लिए दान कर दिए।

https://vartahr.com/ujjain-mahadev-d…-crore-in-ujjain/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *