• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

UDF : हेल्थ रिपोर्टिंग के लिए यूडीएफ पत्रकारों को करेगा सम्मानित

Byadmin

Jun 25, 2025

UDF

  • -डॉ. अमित व्यास बोले, यूडीएफ हेल्थ रिपोर्टिं मीडिया अवार्ड-2025 का ऐलान किया
  • -प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े 20 पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा
  • -20 जून से 20 अगस्त 2025 के बीच प्रकाशित/प्रसारित श्रेष्ठ रिपोर्टों का मूल्यांकन होगा
  • -चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा

UDF : नई दिल्ली। यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने देशभर के पत्रकारों के लिए “UDF हेल्थ रिपोर्टिंग मीडिया अवार्ड 2025” की घोषणा की है। यूडीएफ के हरियाणा एवं चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. अमित व्यास ने बताया कि इस पुरस्कार का उद्देश्य मेडिकल एजुकेशन, विशेष रूप से पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स (रेजिडेंट डॉक्टरों) से जुड़ी गंभीर, तथ्यपरक एवं खोजपूर्ण पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना है। इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े कुल 20 पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। 20 जून से 20 अगस्त 2025 के बीच प्रकाशित/प्रसारित श्रेष्ठ रिपोर्टों का मूल्यांकन किया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. -आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2025
  2. -प्राथमिकता: रेजिडेंट डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स से जुड़ी खबरों को दी जाएगी।
  3. -इच्छुक पत्रकार अपनी प्रकाशित रिपोर्ट की प्रतिलिपि निम्नलिखित माध्यमों से भेज सकते हैं:
  4. -ईमेल : connect@udfbharat.com
  5. -व्हाट्सएप : +91 95184 72682
  6. -अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें: www.udfbharat.com

https://vartahr.com/udf-udf-will-hon…health-reporting/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *