• Mon. Jan 19th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Trump struck again ट्रंप ने फिर दिया झटका, हरियाणा के 33 युवाओं को किया डिपोर्ट

Trump struck again

  • कुरूक्षेत्र के 9 तथा कैथल के 6 युवा शामिल
  • पूरी तरह से गुप्त रखी जा रही प्रक्रिया
  • अधिकतर 30 से 40 लाख खर्च कर अमेरिका गए थे
  • किसी ने जमीन बेची थी तो तो कई रिश्तेदारों से उधार लेकर गए थे

कैथल। ट्रंप सरकार द्वारा एक बार फिर से हरियाणा के युवाओं को झटका दिया है। अमेरिका सरकार द्वारा 33 युवाओं को डिपोर्ट किया है। इनमें से 6 युवा कैथल जिले हैं जबिक पानीपत से 2, यमुनानगर से 2, अंबाला से 4, हिसार से 1, जींद से 3, करनाल से 4, सोनीपत से 1 और रोहतक से 1 युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि इन युवाओं में से अधिकतर 30 से 40 लाख रुपए खर्च कर अमेरिका गए थे। किसी ने जमीन बेची थी तो तो कई रिश्तेदारों से उधार लेकर गया था। वापस लौटने के बाद उनके परिवारों में मायूसी का माहौल है। घरों में सन्नाटा पसरा है और हर चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं।

चुपचाप उनके घर पहुंचाया

गोपनीय सूत्रों के अनुसार इस बार डिपोर्ट किए गए युवाओं की पूरी जानकारी गोपनीय रखी गई है। सभी युवाओं को चुपचाप उनके घर पहुंचाया गया। पहले डिपोर्ट होने वाले युवाओं को हरियाणा पुलिस लाकर उनका आपराधिक रिकॉर्ड जांचने के बाद घर भेजती थी, जिसकी जानकारी मीडिया तक पहुंच जाती थी, लेकिन इस बार पूरी प्रक्रिया गुप्त रखी गई। डिपोर्ट होकर लौटे परिजनों का कहना है कि बच्चों के विदेश जाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी थी, अब भविष्य को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है।

जिला कैथल के ये युवा हुए डिपोर्ट

कैथल के 6 युवा हुए डिपोर्ट कैथल जिले से अमरीका से डिपोर्ट होकर लौटने वालों में , गांव धेरडू से सज्जन, ढांड से सोहन लाल, गांव खेड़ी रायवाली से संजीव कुमार, गांव सिसमौर से गुरदेव, गांव सौंगल से साहिलसीवन से अमित कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *