• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Sports : हरियाणा में ओलंपिक, एशियाई और काॅमनवेल्थ खेलों की नर्सरियां खोली जाएंगी

Byadmin

Mar 1, 2025

Sports

  • -शिक्षण संस्थान, पंचायत, निजी खेल संस्थान कर सकते हैं आवेदन
  • -खेल नर्सरी योजना 2025-26 के जरिए खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करेगी
  • -नर्सरी खोलने के लिए संस्थान 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं

Sports : चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में ओलंपिक, एशियाई तथा काॅमनवेल्थ खेलों के लिए खिलाड़ियों की पौध तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए राज्य सरकार ने खेल नर्सरी योजना 2025-26 बनाई है। इस योजना के तहत स्थापित नर्सरियों में अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को ध्यान में रख कर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों, पंचायत और निजी खेल संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित िकए हैं। इन संस्थानों में केवल ओलम्पिक, एशियाई व कामनवेल्थ खेलों में सम्मिलित खेलों के लिए ही खेल नर्सरियां खोली जाएंगी। इच्छुक संस्थान विभागीय वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की खेल नीति को देशभर में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। पिछले कई वर्षों से हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा मेडल लेकर आ रहे हैं।

विजेता खिलाड़ियों को नौकरी देती है सरकार

प्रदेश सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल विजेताओं को जहां सरकारी नौकरी दी जाती हैं वही अच्छी खासी इनामी धनराशि भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा में सर्वाधिक राशि दी जाती है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
https://vartahr.com/sports-nurseries…pened-in-haryana/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *