• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Sports : हरियाणा की काफी राजस्थान की अनामिका को पछाड़ अगले दौर में

Sports

  • छठी अंडर-17 नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाजों ने दिखाया दम
  • चंडीगढ़ के निशांत ने अंशराज को पछाड़ कर अगले दौर में बनाई जगह
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने जागरूकता सत्र का आयोजन किया

Sports : रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर स्थित नेशनल बॉक्सिंग अकादमी में चल रही छठी अंडर-17 नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से आए युवा मुक्केबाजों ने रिंग में दमखम दिखाया। जिसमें ब्वाॅयज केटेगरी में चंडीगढ़ के निशांत ने अशंराज को पछाड़ कर अपनी जगह बनाई और गर्ल्स केटेगरी में हरियाणा की काफी ने राजस्थान की अनामिका को पछाड़ अगले दौर में जगह बनाई। इस दौरान एक महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने जागरूकता सत्र का आयोजन किया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपने हुनर और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के प्रतिनिधी डॉ. पवन कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों को उन्होंने खिलाड़ियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और खेल में नैतिकता बनाए रखने के महत्व को समझाया। साथ ही बताया कि निषिद्ध पदार्थों के सेवन से न केवल खिलाड़ी का करियर खतरे में पड़ता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इस सत्र का आयोजन हरियाणा बॉक्सिंग संघ द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य युवा मुक्केबाजों को डोपिंग नियमों की जानकारी देना और उन्हें स्वच्छ खेल के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशासनिक निदेशक ओमबीर हुड्डा ने बताया कि दूसरे दिन के मुकाबलों में कई दिलचस्प और कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार संयम, तेज गति और आक्रामक रणनीतियों का प्रदर्शन किया। रिंग के चारों ओर दर्शकों की तालियों और कोचों के मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों को उत्साहित किया।
यह चैंपियनशिप 25 जून तक चलेगी, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा मुक्केबाज पदक जीतने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं और आयोजन की व्यवस्थाएं सराहनीय रूप से की गई हैं।

लड़कों के परिणाम
44-46 किलोग्राम में विजेता
सूरज कुमार यादव
रामेश स्वापनील
नरेंद्रा कुमार नीला
दक्षेष सिंह
ध्रुव खर्ब
पुरेंद्रा भाई पटेल
अमन कुमार
यथार्थ पुहल
————–
46-48 किलोग्राम
निशांत सिंह
आर्यन चौधरी
रविंद्रा चीवतेती
प्रियांशु वर्मा
राजू तमंग
—————–
48-50 किलोग्राम
फ्रेडी वनलालपेकसंगा
पीयूष
प्रीत
तेजस खोखर
के संदीप
बनरेप सेयम मलंगीयांग
अमरदीप सिंह
रोहन जोशी
——————
50-52 किलोग्राम
जोशुआ एलसी बेरियप्पा
पार्थ चोपड़े
हिमांशु सिंह दानू
अकेश एरिपेली
मिलन
———-
52-54 किलोग्राम
वीर राणा
देवीवारा प्रसाद सबब्रप
उधम सिंह राघव
रमन कुमार साहू
कुनाल वर्मा
——————
54-57 किलोग्राम
योगेश्वर नागर
रितेश कुमार
गौरव सिंह नेगी
यारागुंटा उमेश
———————-
57-60 किलोग्राम
साहिल दूहन
आयुषमान गोगोई
हेंमत हाली
प्रत्युष डोभाल
शास्वत महाले
प्रिंश वर्मा
मालसावमजेला
पी उधाया
आयुब राय
——————-
लड़कियों के परिणाम
44-46 किलोग्राम मेंं विजेता
लक्षमी
ई-निरजंनी
ईकयरपमगेका सोहियोंग
हिलांग आना
—————
46-48 किलोग्राम
शीतल
के महालक्षमी
लामाईलु गंगमेई
दिशा शर्मा
——————
48-50 किलोग्राम
रिया हेखम
पूजा देवी
आयुष दुबे
गोदावरी राठोर
काफी
———————
50-52 किलोग्राम
अनिता
सिमरन
एस प्रिंयका शक्ति
अलिशा
——————–
52-54 किलोग्राम
वंशिका
सुहुमनीजंग कोम मांगटेई
सावली बरबुंजे
भारगवी भोंगु
———————
54-57 किलोग्राम
राधामणी लोंगजाम
मनवीरकौर
—————-
57-60 किलोग्राम
अर्टिना देवी नोरम
लक्षमी राठोर
ईशिका
तन्वी
हर्षिका
——————
60-63 किलोग्राम
सान्या यादव
डायनादेवी डोदम
दीया
पी भूवंशा
—————–
63-66 किलोग्राम
साक्षी थापा
आश्वते बिझु
एस मोनिका
थनुजा
——————–
66-70 किलोग्राम
अक्षिता नेगी
हिमांशी
मन्नतप्रीत कौर
सान्वी
——————–
70-75 किलोग्राम
ई भारकवि सुहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *