• Mon. Aug 18th, 2025

sawan ka mahina : इस बार सावन में दुर्लभ संयोगों की झड़ी

पंडित कृष्ण गौड, अंक ज्योतिषीपंडित कृष्ण गौड, अंक ज्योतिषी

sawan ka mahina

  • पूरे माह शुक्रादित्य, बुधादित्य नवपंचम, गजकेसरी, कुबेर व शश सहित कई याेग
  • 29 दिन का होगा सावन माह, ग्रह और नक्षत्र बनाएंगे सभी सोमवार शुभ संयोग
  • इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से और समापन भी सोमवार से ही होगा
gopeshwer nath
sawan ka mahina : gopeshwer nath

sawan ka mahina : इस बार शिवभक्तों के लिए खुशखबरी है। इस बार सावन माह में दुर्लभ संयोगों की झड़ी लग रही है। जो सबकों फल देने वाली है। वैसे भी सवान महीने में शिव उपासना बहुत ही फलदायी मानी गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस तरह से सावन महीना पूरे 29 दिनों का होगा। इसके अलावा इस बार सावन पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बना हुआ है, दरअसल इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और समापन भी सावन के सोमवार से ही होगा।

पांच सोमवार आएंगे

29 दिनों के महीने में कुल पांच सोमवार आएंगे। सावन में ग्रहों, नक्षत्रों और योगों का कई तरह का शुभ संयोग भी बनने वाला है। पहले सोमवार पर प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बनेगा। ग्रहों के संयोग से शुक्रादित्य, बुधादित्य, नवपंचम, गजकेसरी, कुबेर और शश जैसे राजयोगों का भी निर्माण होगा।

कांवड़ियों का मेला

हर साल की तरह इस बार भी सभी मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगने वाला है। इसे देखते हुए हरियाणा और हरिद्वार से आने वाले सभी रास्तों में कांवड़ रखने के लिए स्टैंड बनाए जा रहे हैं। भंडारे के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।

किस सोमवार को क्या योग

  1. प्रथम सोमवार : 22 जुलाई प्रीति और आयुष्मान सहित 4 योग

इस बार सावन मास की शुरूआत 22 जुलाई, सोमवार से होगी। यानी इस बार सावन की शुरूआत ही सोमवार से हो रही है, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन नक्षत्रों के संयोग से प्रीति और आयुष्मान नाम के शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा सिद्धि और शुभ नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे।

  1. द्वितीय सोमवार 29 जुलाई : चर और सुस्थिर सहित शुक्रादित्य योग

सावन 2024 का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को रहेगा। इस दिन चर और सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस समय कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति रहेगी, जिससे शुक्रादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। ये योग बहुत ही अधिक शुभ फल देने वाला माना गया है।

  1. तृतीय सोमवार 5 अगस्त : सौम्य योग संग कर्क में सूर्य व चंद्र की युति

सावन 2024 का तीसरा सोमवार 5 अगस्त को रहेगा। इस दिन सौम्य नाम का शुभ योग रहेगा। इस दिन सूर्य और चंद्रमा की युति कर्क राशि में बनेगा। चंद्रमा शिवजी के मस्तक पर विराजित है। इसलिए ये दिन शिव पूजा के लिए अति उत्तम रहेगा।

  1. चतुर्थ सोमवार : 12 अगस्त पूरे दिन शुक्ल और ब्रह्म योग

सावन 2024 का चौथा सावन सोमवार 12 अगस्त को है। इस दिन अष्टमी तिथि रहेगी। 12 अगस्त सोमवार को शुक्ल और ब्रह्म नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे, वहीं नक्षत्रों के संयोग से छत्र और मित्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे।

  1. पंचम सावन सोमवार : 19 अगस्त शोभन, सिद्धि और शुभ नामक 3 योग

सावन 2024 का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को रहेगा। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा, इसी दिन सावन मास का समापन भी होगा। 19 अगस्त को शोभन, सिद्धि और शुभ नाम के 3 योग बनेंगे। सावन मास की पूर्णिमा होने के चलते ये दिन और भी शुभ रहेगा।

https://vartahr.com/sawan-ka-mahina/ ‎

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *