• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Rohtak :  हरियाणा दलित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एसो. का चुनाव, डॉ. मेहरा चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

Byadmin

May 11, 2025

Rohtak :

  • -उपाध्यक्ष वजीर सिंह भोरिया, संयुक्त महासचिव शकुंतला सभरवाल को चुना
  • -2023 का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया
  • -सभी ने इसको स्वीकार कर लिया।

Rohtak : रोहतक। हरियाणा दलित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन का त्रिवर्षीय चुनाव भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन नेहरू कॉलोनी रोहतक में डॉक्टर फूल कुमार मुवाल की देखरेख में संपन्न हुआ व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा की अध्यक्षता में वर्ष 2024- 25 में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134 वी जयंती 2023 का आय- व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया । सभी ने इसको स्वीकार कर लिया। चुनाव में इस बार भी डॉ अनिल मेहरा को प्रांतीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वजीर सिंह भोरिया, संयुक्त महासचिव शकुंतला सभरवाल, सहायक सचिव राकेश कुमार, संगठन सचिव ऋषिराज निनानिया, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, प्रचार सचिव, अनिल मेहरा, मुख्य सलाहकार कुलदीप राठी चुने गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों में मानसिंह उर्फ मामन, अशोक कलसन, अजय कुमार, मुकेश कुमार, उपरोक्त सभी पदाधिकारीयो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पवन ,अजीत, चांद, सत्यवान राठी कविता रानी, पुष्पा, सुमन,कुकी, परवीन,सतबीर, जितिन,नीलम भूकल आदि मौजूद थे।

https://vartahr.com/rohtak-election-…-state-president/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *