Rohtak
- -भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति भगवान गणेशजी का जन्म हुआ
- -रोटरी क्लब आफ रोहतक हेरिटेज के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया

Rohtak : रोहतक। वैदिक सेवा ट्रस्ट द्वारा मॉडल टाउन के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को आयोजित 10वें गणेश महोत्सव के दौरान प्रेम संकीर्तन मंडल, रोहतक द्वारा भगवान शिव-पार्वती के विवाह की बड़ी ही मनमोहक चित्रण किया गया। मुख्य यजमान-सुनील अग्रवाल, हरिओम नागपाल, राजेश खुल्लर रहें। मुख्य अतिथि- रमेश नागपाल, अशोक गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, नरेश बत्तरा, सोहन भाटी,सुभाष जैन रहे। आचार्य धर्मवीर प्रशाद वेदपाठी ने बताया कि शिवपुराण अनुसार भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति भगवान गणेशजी का जन्म हुआ था। अपने माता-पिता की परिक्रमा लगाने के कारण शिव-पार्वती ने उन्हें विश्व में सर्वप्रथम पूजे जाने का वरदान दिया था। तभी से ही भारत में गणेश पूजा-आराधना का प्रचलन है। संजय गुप्ता ने बताया की वैदिक सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में रोटरी क्लब आफ रोहतक
हेरिटेज के द्वारा विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया,
जिसमें 240लोगों ने स्वास्थ्य जाँच करवाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, इस शिविर में रोहतक शहर के प्रमुख ,डा. आदित्य बतरा, डा.कर्ण भुटानी, डा.मनीष बंसल,डा.आरती साहु, डा.जे पी अरोड़ा, डा.सुनील मुंजाल,डा.सुहास कीर्ति,डा.विवेक डिलोन,डा.सोनिया अरोड़ा,डा.सिद्धि गौड़,
डा.रमन सुखीजा रहे।
https://vartahr.com/rohtak-depicted-…rd-shiva-parvati/