• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Rajya Sabha : हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं किरण चौधरी

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं किरण चौधरी।राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं किरण चौधरी।

Rajya Sabha

  • 12 सीटों में भाजपा के 9 प्रत्याशी निर्विरोध जीते
  • रिटर्निंग अधिकारी साकेत ने सांसद का प्रमाण पत्र सौंपा
  • कांग्रेस ने चुनाव में अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था
  • 20 साल पहले ओमप्रकाश चौटाला के कारण राज्यसभा जाने से चूक गई थीं
  • कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में आने के दो माह बाद ही मिला था टिकट
  •  राज्यसभा उपचुनाव : 12 सीटों में से 5 उम्मीदवार निर्विरोध जीते
  •  इनमें राजस्थान, हरियाणा और एमपीए से एक-एक और बिहार से दो
  •  सात सीटों पर 3 सितंबर को होगा मतदान

Rajya Sabha : चंडीगढ़। भाजपा नेता किरण चौधरी आखिरकार हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन ली गई हैं। मंगलवार शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में जरूरी औपचारिकताएं पूर्ण की और इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी साकेत कुमार ने राज्यसभा सीट से निर्विरोध सांसद चुने जान का प्रमाण पत्र सौंपा। किरण की निर्विरोध जीत पर मुख्यमंत्री और बाकी पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें जीत पर बधाई दी। इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, स्पीकर विधानसभा ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे।

दीपेंद्र के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

बता दें कि रोहतक लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते हरियाणा में राज्यसभा सीट खाली हुई थी। भाजपा ने 20 अगस्त को उम्मीदवार के तौर पर किरण चौधरी के नाम का ऐलान किया था और 21 अगस्त को सीएम नायब सिंह सैनी समेत बीजेपी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में किरण चौधरी ने नामांकन दाखिल किया था।

कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार

हरियाणा में आंकड़ा नहीं होने का हवाला देकर कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी दलों ने राज्यसभा चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था, जिसके चलते यह साफ हो गया था कि किरण चौधरी राज्यसभा निर्विरोध जाने वाली हैं। नामांकन के आखिरी दिन से रिजल्ट तय था, औपचारिक ऐलान करते हुए किरण चौधरी के राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी गई।

12 सीटों में भाजपा के 9 प्रत्याशी निर्विरोध जीते

  • बिहार और महाराष्ट्र से सहयोगी दलों को 1-1 सीट
  • तेलंगाना में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई

राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। राजग को 11 पर जीत मिली है। इनमें भाजपा 9, अजीत पवार गुट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट मिली हैं। वहीं, कांग्रेस का एक उम्मीदवार जीता है। राज्यसभा में 245 सीटें हैं, हालांकि वर्तमान में आठ सीटें, इनमें चार जम्मू-कश्मीर से और चार मनोनीत की सीटें खाली हैं। सदन की मौजूदा सदस्य संख्या 237 के साथ बहुमत का आंकड़ा 119 है। आज की 11 सीटों की जीत के साथ राजग 112 सीटों तक पहुंच गया है। राजग को छह नामांकित और एक निर्दलीय सदस्य का भी समर्थन प्राप्त है। यानी राजग को राज्यसभा में बहुमत मिल गया है।

कुल 12 सीटें : कौन कहा जीता
रागज 11, कांग्रेस 1 पर निर्विरोध
राज्य                जीते (भाजपा)
राजस्थान          रवनीत सिंह बिट्टू
हरियाणा           किरण चौधरी
मध्यप्रदेश         जॉर्ज कुरियन
बिहार              मनन कुमार मिश्रा
असम              रामेश्वर तेली, मिशन रंजन दास
महाराष्ट्र            धैर्य शील पाटिल
ओडिशा            ममता मोहंता
त्रिपुरा              राजीव भट्टाचार्जी
राजग के सहयोगी
महाराष्ट्र        नितिन पाटिल एनसीपी (अजित पवार गुट)
बिहार           उपेंद्र कुशवाह राष्ट्रीय लोक मोर्चा
कांग्रेस

तेलंगाना        अभिषेक  मनु सिंघवी

https://vartahr.com/rajya-sabha-kira…bha-from-haryana/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *