• Thu. Mar 12th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Raigarh : डायल 112 बनी रक्षक: कांवड़ में लाए गर्भवती को और बचा ली मां-बच्चे की जान

raigarh: महिला को कंधों पर ले जाया गया वहान तक।raigarh: महिला को कंधों पर ले जाया गया वहान तक।

Raigarh

  • 3 किमी कांवड में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • 112 के वाहन तक पहुंचाया मां-बच्चे दोनों स्वस्थ

 

Raigarh: ऐसे चला गर्भवती को अस्पताल ले जाने का अभियान।
Raigarh: ऐसे चला गर्भवती को अस्पताल ले जाने का अभियान।

Raigarh : थाना कापू क्षेत्र में पहाड़ जंगल के बीच ग्राम पारेमेर घुटरूपारा बसा है, बरसात के दिनों में गांव में वाहनों का पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में घुटरूपारा में एक गर्भवती महिला काे दर्द उठना परिवार के लिए मुसीबत बन गया। परिवार ने गर्भवती सुष्मिता (28 साल) को अस्पताल तक पहुंचाने डायल 112 को मदद के लिए काल किया। इसके बाद डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक विपिन किशोर खलखो और ईआरवी वाहन चालक छोटू दास तुरंत मौके पर पहुंचे। गर्भवती महिला का घर नाला, पहाड़ी के उस पार स्थित होने और वाहन आवागमन के लिए रास्ता नहीं होने से आरक्षक प्रबल किशोर और वाहन चालक छोटू दास पैदल ही महिला के घर पहुंचे। गर्भवती महिला की स्थिति को देखकर बिना देरी किए एसे कावड़ से प्रसव पीड़ित महिला को वाहन तक लाए।

child
raigarh: महिला ने बच्चे को दिया जन्म।

पेड़ की आड़ में जन्मा बच्चा

गर्भवती को कांवड़ में लेकर जवान करीब 3 किमी पहाड़ी, नाला को पार कर डॉयल 112 के वाहन तक पहुंचा और वाहन में बिठाकर अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में गर्भवती को अत्यधिक पीड़ा होने से जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन पेड़ की आड़ में खड़ा कराया, जहां मितानिन और महिला के परिजन ने बपर्दा गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसे डायल 112 वाहन से तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल जमरगा में दाखिल किया गया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

https://vartahr.com/raigarh/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *