• Wed. Jun 18th, 2025

Problems with Air India : लंदन, पेरिस की उड़ानें रद्द, सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान में भी गड़बड़ी

Problems with Air India

  • अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस और लंदन-अमृतसर फ्लाइट शामिल
  •  सैन फ्रैंसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट के यात्री कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारे
  •  अहमदाबाद से लंदन शुरू की गई फ्लाइट दूसरी बार हुई रद्द
  •  विमान में टेक ऑफ से पहले तकनीकी खराबी आई
  •  एक दिन पहले भी यही फ्लाइट रद्द की गई थी
  •  अहमदाबाद में 12 जून को ड्रीम लाइनर विमान हुआ था क्रैश

Problems with Air India : मुंबई/कोलकाता। एअर इंडिया की उड़ानों में मुश्किलें जारी हैं। साढ़े तीन साल पहले टाटा समूह द्वारा एयरलाइन को खरीदे जाने के बाद यह सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है। मंगलवार को विभिन्न कारणों से चलते अहमदाबाद-लंदन समेत 7 अंरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट के पैसेंजर्स को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमानन कंपनी ने कहा कि वह नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा पूरे भारत में एअर इंडिया की सभी उड़ानों की जांच का हिस्सा है। एयर इंडिया बी 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों से ब्रिटेन और यूरोप के लिए उड़ानें संचालित करती है। विमानन कंपनी ने कहा कि उड़ान से पहले जांच के दौरान कुछ समस्याएं पाए जाने के बाद एअर इंडिया ने दिल्ली-पेरिस उड़ान रद्द कर दी, जबकि विमान की अनुपलब्धता के कारण अहमदाबाद-लंदन उड़ान रद्द की गई। इसके अलावा, एअर इंडिया ने अपनी सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार सुबह इसे कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही समाप्त कर दिया।

ये उड़ानें रद और कारण

1. अहमदाबाद-लंदन : फ्लाइट एआई-159 मंगलवार को लगातार दूसरी बार रद्द की गई। फ्लाइट को दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरना था, लेकिन टेकऑफ से कुछ घंटे पहले तकनीकी खामी आ गई। 16 जून को भी यह फ्लाइट रद्द की गई थी।

2. दिल्ली-पेरिस : एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-143 भी टेक्निकल परेशानी के बाद रद्द की गई, जो उड़ान से पहले जांच के दौरान सामने आई।

3. दिल्ली-वियना : तकनीकी दिक्कतों के चलते रद्द किया गया।

4. लंदन-अमृतसर : तकनीकी दिक्कतों के चलते रद्द किया गया।

5. दिल्ली-दुबई : तकनीकी दिक्कतों के चलते रद्द किया गया।

6. बेंगलुरु-लंदन : तकनीकी दिक्कतों के चलते रद्द किया गया।

7. मुंबई-सैन फ्रांसिस्को : फ्लाइट एआई -180 में सोमवार रात को तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया।

(एक दिन पहले भी विमान की अनुपलब्धता के कारण अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान रद्द की गई थी।)

16 जून को ये रद्द हुई

-पहली फ्लाइट : हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (नंबर एआई 315) वापस लौट गई थी। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी।

-दूसरी फ्लाइट : दिल्ली से रांची जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को शाम 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरना था।

 

यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया फंसे हुए यात्रियों को मुंबई ले जाने के लिए ‘‘विशेष व्यवस्था” कर रही है। फिलहाल इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर एअरलाइन सैन फ्रांसिस्को से सीधे मुंबई के लिए उड़ान भरती है, लेकिन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने सहित अन्य भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण एअर इंडिया को अपना मार्ग बदलना पड़ा और कोलकाता में ‘‘तकनीकी रूप से रुकना” पड़ा।

12 जून को हुआ था हादसा

सेवा में यह व्यवधान ऐसे समय में हुआ है जब अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि 12 जून को लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान अहमदाबाद से रवाना होने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त क्यों हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार और जमीन पर मौजूद 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *