• Tue. Oct 14th, 2025

poetry reading : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई

poetry reading

  • कवयित्री शैलजा सिंह ने किया काव्यपाठ
  • जन गण मन की अभिलाषा का हम वंदन करते हैं
  • निज मातृभूमि और भाषा का अभिनंदन करते हैं

नई दिल्ली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरू नगर गाजियाबाद में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय के सभी कर्मियों द्वारा हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न शिक्षकों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियां की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद की प्रसिद्ध कवयित्री शैलजा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रमुख छंदों जैसे मैं गीतों की जादूगरनी जादू कर दूंगी, जन गण मन का वंदन करते हैं आदि गीतों की प्रस्तुति की जिन को सुनकर सभी श्रोता मंत्र मुक्त हो गए और गीतों की लय को गुनगुनाने लगे। शैलजा सिंह ने कहा कि हिंदी जिम्मेदारी ले कर चलने वाली भाषा है उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह मां परिवार के सभी सदस्यों को एक सूत्र में बाधने का काम करती है उसी तरह हिंदी भी अपने परिवार के सभी भाषाओं को ले कर चल रही है। कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्य अरुण शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा हिंदी के महत्व को बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य नरेश कुमार, मुख्य अध्यापिका लीना तहिल्यानी तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षकों की उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वेद प्रकाश गर्ग ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *