• Sun. May 25th, 2025 12:21:08 PM

panchkula accident : पंचकूला में रोडवेज बस खाई में गिरी, 40 बच्चों समेत 50 घायल

panchkula : हादसे में घायल बच्चे अस्पताल में उपचाराधीन।panchkula : हादसे में घायल बच्चे अस्पताल में उपचाराधीन।

panchkula accident

  • घायल बच्चे पिंजौर औऱ पंचकूला के अस्पतालों में भर्ती
  • परिवहन मंत्री ने चालक और परिचालक को सस्पेंड किया
  • तेज गति और बस में क्षमता से अधिक सवारी होने से हादसा

 

panchkula
panchkula : हादसे में घायल बच्चे अस्पताल में उपचाराधीन।

panchkula accident: कालका क्षेत्र में क्षमता से अधिक सवारियों को ले जा रही रोडवेज की एक मिनी सोमवार को पलट गई। इस हादसे में 40 बच्चों समेत 50 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने घायल बच्चों को पिंजौर औऱ पंचकूला अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल महिला और एक अन्य को पीजीआई रेफर किया है। हादसे का कारण ओवर स्पीड बताया जा रहा है। वहीं, हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चालक और परिचालक दोनों को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जहां ये हादसा हुआ है वहां सड़क की खस्ता हालत भी खस्ता है। यह भी हादसे का कारण हो सकती है। हादसे में चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं।
यह बोले बस में सवार लोग
बस में मौजूद लोगों के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक सवारी भरी गई थी। इसके कारण खराब सड़क पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। पंचकूला सीएमओ डॉ मुक्ता ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर 6 से नागरिक अस्पताल में 22 घायल बच्चों को लाया है। एक महिला जो की बस से बाहर थी, उसके ऊपर बस पलटी है। इसकी हालत खराब है, साथ ही उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया है।
डखरोग गांव के पास सुबह हादसा
यह हादसा डखरोग गांव के पास सुबह हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार भारी संख्या में सवारियां घायल हुई हैं।

https://vartahr.com/panchkula-accident/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *