• Sat. May 10th, 2025

Navratri Special : 400 साल पुराना है विजयासन देवी मंदिर

सलकनपुर धाम।सलकनपुर धाम।

Navratri Special

  • मंदिर के लड्डुओं पर नहीं होगा नाम
  • माता के चरणों में 125 अखंड ज्योत जलेंगी
  • सलकनपुर की विजयासन देवी मंदिर में नवरात्रों की धूम

Navratri Special : रेहटी। मध्यप्रदेश के देवीधाम सलकनपुर में नवरात्र में लाखों श्रद्धालु मातारानी के दरबार में माथा टेकेंगे। प्रदेश सहित देश के कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता के दारबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। मन्नतपूरी होने पर श्रद्धालु मां के दरबार में अखंड ज्योत जलाते हैं और तुलादान करते हैं। इस साल भी यहां सैकड़ों लोग तुलादान करेंगे और मातारानी के चरणों में 125 अखंड ज्योत जलेंगी।

नाम लिखे बिना बिकेंगे लड्डू

वहीं यहां बीते दिनों अचानक उपजे लड्डू विवाद का समाधान हो गया है। अब मंदिर का लोगो और ट्रस्ट का नाम लिखे बिना लड्डू बेचे जाएंगे। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए स्व सहायता समूह और मंदिर ट्रस्ट के बीच आपसी सहमति करवाई। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रसाद की क्वालिटी को बनाए रखा जाए। सलकनपुर माता का मंदिर करीब 4 हजार फीट की उंचाई पर है।

400 साल पुरानी प्रतिमा

विजयासन देवी की यह प्रतिमा करीब 400 साल पुरानी और स्वयंभू मानी जाती है। पौराणिक मान्यता है कि दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी अवतार के रूप में देवी ने इसी स्थान पर रक्तबीज नाम के राक्षस का वध कर विजय प्राप्त की थी। फिर जगत कल्याण के लिए इसी स्थान पर बैठकर उन्होंने विजयी मुद्रा में तपस्या की थी। इसलिए, इन्हें विजयासन देवी कहा गया।

https://vartahr.com/navratri-special…is-400-years-old/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *