• Sun. Mar 9th, 2025

Nigam chunav : नौ नगर निगमों समेत 40 निकायों में जनता ने सुनाया फैसला, अब 12 मार्च के परिणाम पर टिकीं निगाहें

मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता।मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता।

Nigam chunav

  •  निकाय चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक डाले गए वोट
  •  प्रदेश में 44 फीसदी मतदान, झज्जर में युवक-युवती फर्जी मतदान करते पकड़े
  •  हिसार में फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ हंगामा
  •  रोहतक के बलियाणा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े
  •  गुरुग्राम में भी बोगस वोट को लेकर हंगामा
  •  गुरुग्राम के एक बूथ में घुसा शराबी
  •  करनाल में ईवीएम का बटन बंद मिलने पर हंगामा
  •  कैथल में ईवीएम में स्याही को लेकर नाराजगी
  •  रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, नूंह और गुरुग्राम में कई जगह ईवीएम में खराबी

Nigam chunav : चंडीगढ़। हरियाणा में रविवार को 9 नगर निगम समेत 40 निकायों में जनता ने अपना फैसला सुना दिया। अब सबकी निगाहें 12 मार्च को आने वाले परिणाम पर टिक गई हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक 46% वोटिंग हुई। मतदान का प्रतिशत और बढ़ सकता है, क्योंकि देर शाम तक मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी। रोहतक में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में झड़प को छोड़कर लगभग सभी जगह मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। वहीं, पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को मतदान होगा। अधिकारियों ने बताया कि इन चुनाव के लिए 51 लाख से अधिक पात्र मतदाता हैं। गुरुग्राम और हिसार समेत 6 जिलों में ईवीएम खराब होने की शिकायतें सामने आईं। हिसार में तो ढाई घंटे तक मतदान रुका रहा। कई स्थानों पर मशीनें बदलनी पड़ीं। फर्जी मतदान की घटनाएं भी सामने आईं। झज्जर के बेरी में 3 लोग फर्जी वोटिंग करते पकड़े गए, जबकि हिसार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पोलिंग बूथ की दीवार फांदकर भाग निकले।

इन निगमों में चुनाव

-7 नगर निगमों-गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर के महापौर और वार्ड सदस्यों को निर्वाचित करने के लिए मतदान हो रहा है।

-2 नगर निगमों अंबाला और सोनीपत में महापौर पद के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं।

इन निकायों में मतदान

-अंबाला सदर, पटौदी जटौली मंडी, थानेसर और सिरसा के नगर परिषद अध्यक्ष और सभी वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

-गुरुग्राम की सोहना नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। -21 नगर समितियों के अध्यक्षों और सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

-असंध (करनाल जिला) और इस्माइलबाद (कुरुक्षेत्र जिला) नगर समिति के अध्यक्ष पद के लिए भी उपचुनाव हो रहा है।

यह बोले चुनाव आयुक्त धनपत

-हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सुरक्षा सहित व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

-नौ नगर निगमों में महापौर पद के लिए 39 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार, पांच नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में हैं।

-23 नगर समितियों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 151 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

पानीपत नगर निगम के लिए मतदान नौ मार्च को होगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *