• Sat. Apr 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

MDU Rohtak में नए कुलपति की नियुक्ति 2026 – जानें कौन बने VC

MDU Rohtak New VC 2026

  • 3 साल का होगा कार्यकाल, 68 साल तक पद पर रह सकेंगे
  • गवर्नर असीम कुमार घोष ने जारी किया ऑफिशियल नोटिफिकेशन
  • JNU से MDU तक: प्रोफेसर पुनिया की बड़ी जिम्मेदारी
  • NAAC ‘A+’ यूनिवर्सिटी को मिला नया नेतृत्व
  • अकादमिक और रिसर्च में नई ऊंचाइयों की उम्मीद
  • राज्य सरकार की सलाह से तय होंगी नियुक्ति की शर्तें
  • शिक्षा जगत के जाने-माने नाम हैं प्रो. मिलाप पुनिया

JNU रोहतक: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित प्रोफेसर मिलाप पुनिया को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक का नया कुलपति (वाइस-चांसलर) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के चांसलर असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी किए। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोफेसर मिलाप पुनिया का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमों के अनुसार वे अधिकतम 68 वर्ष की आयु तक इस पद पर बने रह सकते हैं। नियुक्ति से जुड़ी अन्य शर्तें एवं नियम राज्य सरकार की सलाह के आधार पर आगे तय किए जाएंगे।

MDU Rohtak New VC
whatsapp

जाने-माने शिक्षाविद्

प्रोफेसर पुनिया देश के जाने-माने शिक्षाविद् माने जाते हैं और उनका अकादमिक एवं शोध क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुसंधान गतिविधियों और संस्थागत विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क में बेहतर स्थान प्राप्त है और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा ‘A+’ ग्रेड दिया गया है, अब नए कुलपति के मार्गदर्शन में अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में और आगे बढ़ने की उम्मीद कर रही है।

नियुक्ति आदेश की प्रतियां भेजी

नियुक्ति आदेश की प्रतियां मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, शिक्षा मंत्री के निजी सचिव तथा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सहित संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रोफेसर पुनिया के नेतृत्व में संस्थान नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

हरियाणा की ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए यहां जाएं :-Haryana News सेक्शन देखें

ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें

facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *