• Mon. Mar 9th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Kissan andolan : एसकेएम-केएमएम में फिर नहीं बनी सहमति

बैठक के बाद जानकारी देते हुए किसान नेता।बैठक के बाद जानकारी देते हुए किसान नेता।

Kissan andolan

  • संयुक्त किसान मोर्चा ने एकता के लिए और समय मांगा
  • 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च पूरे जोर.शोर से निकालने का दावा
  • एसकेएम 20 को राज्यसभा व लोकसभा के सभी सांसदों के आवास पर देंगे धरने
  • 21 जनवरी को 101 किसानों को जत्था दिल्ली करेगा कूच.सरवन सिंह पंधेर

Kissan andolan : जींद। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बीच एकता को लेकर शनिवार को फिर एक बार पातड़ा के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में बैठक हुई। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के बीच पूरी तरह से सहमति नहीं बन पाई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने एकता के लिए और समय मांगा है। हालांकि 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च और आगे होने वाले सभी प्रोग्राम एक साथ ही होंगे। दावा किया गया कि 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च पूरे जोर-शोर से निकाला जाएगा और इसी से केड्डद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इसके अलावा 20 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राज्यसभा व लोकसभा के सभी सांसदों के आवास पर धरने दिए जाएंगे और ज्ञापन सौंपे जाएंगे ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि हमने सहमति के लिए अपनी बातचीत जारी रखी है। संयुक्त किसान मोर्चा के साथी उस पर विचार करके हमें बताएंगे हम पूर्ण एकता के पक्ष में हैं। दोनों संगठन एक मंच पर आने के लिए प्रयासरत है। फैसला लिया गया कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च पूरे जोर-शोर से निकाला जाएगा ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाया जा सके। 21 जनवरी को 101 किसानों को जत्था दिल्ली कूच करेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रमींदर सिंह पटियाला ने बताया कि नई खेती नीति ड्राफ्ट को लेकर दोनों मोर्चों के साथियों द्वारा विचार-विमर्श करना है। हम अपनी छह सदस्य कमेटी की रिपोर्ट संयुक्त किसान मोर्चा की 24 जनवरी को दिल्ली की बैठक में रखेंगे। 20 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राज्यसभा व लोकसभा के सभी सांसदों के आवास पर धरने दिए जाएंगे और ज्ञापन सौंपे जाएंगे ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक चि_ी लिख कर मांग की है कि केंद्र सरकार जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को देखते हुए किसानों के साथ बातचीत शुरू करें और उनकी जान बचाएं। किसान नेता लखविंदर सिंह औलख ने कहा लोगों की भावना को देखते हुए मिनिमम एकता के लिए प्रयास किया, उसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा के साथियों ने समय मांगा है। आने वाले प्रोग्राम हमारे एक साथ ही होंगे जो पहले दिए गए हैं।

ये किसान नेता हुए बैठक में शामिल

संयुक्त किसान मोर्चा के बलबीर सिंह राजेवाल, डा. दर्शनपाल शर्मा, जोगिंदर सिंह उगराहां, गुरविंदर सिंह पोपी, कृष्ण प्रसाद, हरिंदर सिंह लखोवाल, किसान मजदूर मोर्चा शंभू बॉर्डर से सरवन सिंह पंधेर, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, सुरजीत सिंह, मंजीत एस राय, अमरजीत सिंह मोहडी, एसकेएम गैर राजनीतिक खनौरी से सुखजीत सिंह हरदो, लखविंदर सिंह औलख, गुरिंदर सिंह भंगू, रणजीत सिंह राजू शामिल हुए।

https://vartahr.com/kissan-agitation…l-to-agree-again/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *