• Tue. Jun 17th, 2025

Indrayani River : पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल टूटा, 2 की मौत, 38 लापता

Indrayani River

  •  बचाव दल ने 6 लोगों को बचाया, सर्च अभियान जारी
  •  हादसे वाली जगह विकेंड मनाने पहुंचे थे लोग
  •  पुल जर्जर था, क्षमता से अधिक लोग और गाड़ियों की आवाजाही से हादसा
  •  महाराष्ट्र के सीएम फड़णवीस ने जांच के दिए आदेश
  •  पुल ढहने की त्रासदी की खबर सुनकर गहरा दु:ख हुआ

Indrayani River : पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल रविवार दोपहर ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हादसे में छह लोगों को बताया गया है, जबकि 38 लोग बह गए। उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तालेगांव दाभाडे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुंदमाला इलाके में हुई, जहां कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी का बहाव तेज था। उन्होंने बताया कि जब पुल ढहा, तब बारिश नहीं हो रही थी। ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। लोग टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल ले जा रहे थे। इसी वजह से पुल भार सहन नहीं कर सका और ढह गया।

वीकेंड मनाने पहुंचते हैं लोग

पुणे से कुंडमाला की दूरी 30 किमी है। यह जगह मुंबई के रास्ते में एक्सप्रेसवे में एंट्री करने से पहले स्थित है। वीकेंड पर यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। भारी भीड़ हाेने के कारण कई लाेग नदी में बह गए उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *