• Sun. Apr 20th, 2025

Independence Day : हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को मिला सम्मान

Haryana policeHaryana police
  • -गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को राष्ट्रपति पुलिस पदक
  • 12 अधिकारियों को पुलिस पदक से नवाजा गया

Independence Day : चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) एवं पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया। हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मेडलों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक, जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

haryana police list
haryana police list

राष्ट्रपति पुलिस पदक

विकास कुमार अरोड़ा, पुलिस कमिशनर, गुरुग्राम, हरियाणा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

इन्हें पुलिस पदक

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक, कमल दीप गोयल, पुलिस सहायक उपमहानिरीक्षक, सुरेन्द्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक, विजय प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त, दीपक, उप पुलिस अधीक्षक, संदीप कुमार उप पुलिस अधीक्षक, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, गुरुग्राम, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, मधुबन, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, गुरुग्राम, सब-इंस्पेक्टर राम निवास, हिसार, महिला सब-इंस्पेक्टर संतोष, आरटीसी भोंडसी, एएसआई महेंद्र सिंह, हिसार शामिल हैं।

समस्त पुलिस बल के लिए सम्मानः डीजीपी

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत ही गौरव व सम्मान का क्षण है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस शुभ अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना हरियाणा पुलिस के लिए गर्व की बात है।

https://vartahr.com/independence-day…olice-got-honour/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *