• Mon. Mar 2nd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Hissar : डायल 112 पर तैनात एएसआई ने ऑन ड्यूटी किया सुसाइड

एएसआई राजसिंह। (फाइल फोटो)।एएसआई राजसिंह। (फाइल फोटो)।

Hissar

  • कुर्सी पर बैठे सर्विस रिवाल्वर खुद के सिर में मारी गोली मारी
  • सहायक पुलिसकर्मियों से कहता था, कुछ अनहोनी होने वाली है
  • भाई बोला, राजसिंह सुसाइड नहीं कर सकता, गहनता से जांच हो

Hissar : हांसी। गांव उमरा मंडल बीट की डायल 112 टीम के इंचार्ज एएसआई राजसिंह ने मंगलवार को अलसुबह ऑन ड्यूटी अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। राजसिंह तोशाम के गांव गारणपुरा के रहने वाले थे। सदर थाना पुलिस व डीएसपी रविन्द्र सांगवान फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। राजसिंह द्वारा अचानक सुसाइड किए जाने से पूरा परिवार सदमे है। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि राजसिंह एक सप्ताह से कह रहा था कि मेरी एक आंख फड़क रही है, कोई अनहोनी होने वाली है।

कुर्सी पर बैठे-बैठे गोली मारी

राज सिंह की डायल 112 गाड़ी पर ड्यूटी थी और वह उमरा गांव में कुलदीप सिंह के मकान की पहली मंजिल पर रहते थे। सुबह करीब 6 बजे वह छत पर कुर्सी पर बैठे हुए थे कि अचानक उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर निकाली और स्वयं के सिर में गोली मार ली। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को सर्विस रिवाल्वर उसके हाथ में मिली है।

साथी कर्मचारियों से पूछताछ होगी : डीएसपी

डीएसपी रविंद्र सांगवान का कहना है कि इस घटना के समय वे ऑन ड्यूटी थे। उनके साथ 2 कर्मचारी भी थे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। उनसे जब एएसआई राजसिंह के मानसिक रूप से परेशान रहने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कि अभी हमारी जांच में राज सिंह के मानसिक रूप से परेशान रहने वाली कोई बात सामने नहीं आई है। इस बारे में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी ज्यादा बता पाएंगे। कैसे गोली चली, ये जांच का विषय है। राजसिंह का पर्सनल मोबाइल फोन नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि राजसिंह का पर्सनल मोबाइल सुबह 4:45 बजे से बंद आ रहा है। उसे सर्विलांस पर लगा रहे हैं। जल्द ही मोबाइल फोन के बारे में पता लगा लिया जाएगा।

भाई बोले, मौत संदिग्ध, जांच होनी चाहिए

अस्पताल में पहुंचे राज सिंह के भाई ने बताया कि राजसिंह हंसमुख व सुलझा हुआ इंसान था। वह कभी सुसाइड नहीं कर सकता। राजसिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस द्वारा इसकी गहनता से जांच की जानी चाहिए। राजसिंह को घर से भी कोई परेशानी नहीं थी। राजसिंह के 2 बच्चे हैं। जिनमें बेटा रवि 25 साल का है और एक बड़ी बेटी है।

https://vartahr.com/hissar-asi-poste…-suicide-on-duty/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *