• Tue. Aug 5th, 2025

Haryana Weather : धूल भरी हवाएं चलने के बाद बूंदादी, पारा गिरने से भारी गर्मी से राहत

Haryana Weather

  • -16 जून से दो दिन तक मौसम में बदलाव की संभावना
  • – तापमान में गिरावट से हीटवेव का असर होगा कम
  • – रविवार को सुबह से ही धूल भरी हवाएं चलती रहीं

Haryana Weather : रेवाड़ी। भारी गर्मी के बीच पहले धूल भरी हवा चलने और शाम को बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आते ही गर्म हवाओं का असर भी कम हो गया। 16 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह झमाझम बारिश होने की संभावना है। रविवार को सुबह से ही धूल भरी हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद तक भारी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 39.5 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन से तापमान में गिरावट आना शुरू हुआ है। इससे पूर्व बीते सप्ताह तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया था, जिससे हीटवेव ने लोगों का दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था। सोमवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ गया। आसमान में घने बादल छा गए। शाम के समय कई इलाकों में बूंदबांदी व हल्की बरसात हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। दोपहर तक हवा में नमी 60 फीसदी तक रहने के कारण उमस ने पसीने छुड़ाए, तो शाम के समय बदले मौसम ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। आसमान में गहरे बादल छाने से बारिश की संभावना बनी हुई थी।

आज से शुरू हो सकती है बरसात

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। इस सप्ताह मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल सकता है। सप्ताह के अंत तक अच्छी बरसात होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम में बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

किसानों को जल्द राहत की उम्मीद

जून माह के शुरू में बरसात होने के बाद बाजरे की बिजाई कर चुके किसानों के सामने भारी गर्मी के कारण फसल बचाने का संकट खड़ा हो रहा था। किसान नलकूपों के पानी से सिंचाई कर रहे हैं। अगर इस समय अच्छी बरसात होती है, तो कपास व बाजरा दोनों फसलों को अच्छा फायदा मिलेगा। मौसम में बदलाव के बाद बिजली की खपत में भी 10 लाख यूनिट तक की गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *